स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के वेकेशन की पहली फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इनकी खूबसूरत तस्वीर।
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन के सबसे क्यूट कपल हैं। इन दोनों को हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद अनुष्का ने 8 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पति विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने मदरहुड के बारे में की बात, बताया- 'प्रेग्नेंसी में कैसे खुद को रखती हैं स्वस्थ')
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिल्म व क्रिकेट जगत के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, कपल को वेकेशन के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अब उनके वेकेशन से पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो से साफ जाहिर है कि, दोनों साथ में बेहद खुश हैं।
(ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी फोटो, लिखा प्यारा नोट)
तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अनुष्का ने ब्लैक एंड व्हाइट व हरे रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहनी हुई है। उनके गले में दो नेकपीस भी दिख रहे हैं, जो काफी खूबसूरत हैं। वहीं, विराट ने स्लीवलेस ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। उनके गले में भी एक लॉन्ग नेकपीस दिखाई दे रहा है। ब्लैक टी-शर्ट में विराट अपने टैटू को प्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक साथ बहुत खुश और खूबसूरत लग रहे हैं।
इससे पहले कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान अनुष्का ने डेनिम मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने ओवरसाइज ग्रीन कोट को पेयर किया था। एक्ट्रेस ने इस लुक को हूप इयररिंग्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। अनुष्का का ये एयरपोर्ट लुक कैजुअल और स्टाइलिश था, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं, विराट कोहली ने पिंक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था। विराट का ये लुक एकदम खिलाड़ी वाला था। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। झूलन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं। जनवरी 2022 में अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म के टीजर को शेयर किया था। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "एक महिला के रूप में, मुझे झूलन की कहानी सुनकर गर्व हुआ और उनकी कहानी को दर्शकों व क्रिकेट प्रेमियों के सामने लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। झूलन की कहानी वाकई भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उपेक्षित रही है और ये फिल्म उनके जज्बे के लिए हमारा सेलिब्रेशन होगा''। अनुष्का की ये फिल्म 2 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।
(ये भी पढ़ें- जब पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज ने शादी न करने की बताई थी वजह, कहा था- 'मैं अविवाहित खुश हूं') फिलहाल, आपको विराट और अनुष्का के वेकेशन की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।