हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली की क्यूट फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने प्यारा कैप्शन भी दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उन महिलाओं में से एक हैं, जो अपने पति को चियर-अप करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। घर पर बैठकर अपने पति लिए प्रार्थना करना हो या फिर मैदान में जाकर उनका चियर लीडर बनना हो, अनुष्का अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) का हौसला बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में, एक बार फिर हमें एक ऐसा ही दृश्य उस समय देखने को मिला, जब विराट कोहली और उनकी टीम ने जीत हासिल की।
दरअसल, बीते दिन भारत बनाम साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इंडियन टीम ने जीत हासिल की है। 30 दिसंबर 2021 को भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। ये मैच साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन में हुआ। विराट ने इस जीत का जश्न अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मनाया।
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)
अनुष्का शर्मा ने 30 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने पति विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें क्रिकेटर स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस फोटो के साथ एक हार्ट इमोजी शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, “साउथ अफ्रीका में इस व्यू को एंजॉय कर रही हूं।”
जैसा कि आप जानते हैं कि, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं, इसलिए अनुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ मैदान पर अपने पति विराट कोहली को चियर-अप करती रहती हैं। बीते दिनों इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें अनुष्का अपनी बेटी वामिका को गोद में लिए हुए मैदान पर अपने पति का हौसला बढ़ा रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में वामिका के चेहरे को हार्ट इमोजी के साथ छिपाया गया है। ऐसा लगता है कि, पैपराज़ी ने विराट और अनुष्का के वामिका के चेहरे का खुलासा नहीं करने के फैसले का सम्मान किया है। तस्वीर में वामिका सफेद रंग की क्यूट ड्रेस पहनी हुई हैं।
(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, ये है वो किस्सा)
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उम्मीद की जा रही है कि, एक्ट्रेस जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती हैं। आखिरी बार उन्हें आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर शाहरुख खान के साथ देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आलीशान आशियाना, 35वें फ्लोर से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा)
फिलहाल, आपको अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।