हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने माता-पिता के लिए नाश्ता बनाते हुए नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस की ये फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स और पर्सनैलिटी ने लोगों के दिलों में घर कर लिया था। इसके बाद ‘बैंड बाजा बारात’, ‘पीके’, ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘सुल्तान’ जैसी सुपरहिट फिल्म्स के जरिए अनुष्का बी-टाउन में राज कर रही हैं।
अगर आप नहीं जानते हैं, तो बता दें कि, अनुष्का शर्मा एक आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर हैं, जबकि उनकी मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी के बाद अनुष्का को जब भी मौका मिलता है, वह अपने माता-पिता के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है।
(ये भी पढ़ें- 7 महीने की प्रेग्नेंट भारती सिंह को 'हुनरबाज' के सेट पर मिला सरप्राइज बेबी शॉवर, देखें वीडियो)
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जो साल 2020 के लॉकडाउन के दौरान का है। वीडियो में अनुष्का एक ग्राउंड में टमाटर तोड़कर किचन में उसकी चटनी बनाती हैं और अपने माता-पिता को उस चटनी के साथ नाश्ता कराती हैं। व्हाइट ड्रेस में अनुष्का बेहद सिंपल और सुंदर लग रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया है कि, कई फूड ब्लॉग्स देखने के बाद उन्हें वह ब्लॉग बनाने का आइडिया आया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “थ्रोबैक टू लॉकडाउन 2020। जब मैंने एक से अधिक फूड ब्लॉग देखे थे, इस जैम मेकिंग वीडियो को शूट करने का फैसला किया और सोचा कि, 2021 तक महामारी चली जाएगी।”
(ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने यश कुमार संग की सगाई, अंजना सिंह से हो चुकी है एक्टर की पहली शादी)
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली के साथ शादी की थी। शादी के बाद कपल ने साल 2021 में अपनी बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। कपल ने फैसला लिया है कि, वह अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगे। हालांकि, पिछले दिनों स्टेडियम से वामिका की फोटोज व वीडियोज वायरल हो गए थे, जिसमें उनका साफ चेहरा नजर आ रहा था। बहरहाल, विराट और अनुष्का ने अभी भी पैपराजी, मीडिया और फैंस से गुजारिश की है कि, वे उनकी बेटी वामिका की प्राइवेसी का सम्मान करें।
(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने मनाया जुड़वां बच्चों अशर-नोआ का चौथा जन्मदिन, कहा- 'तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी')
फिलहाल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। वैसे, आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।