एक बार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दीपिका पादुकोण संग अपने कोल्ड-वॉर की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। आइए आपको दिखाते हैं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो इस समय अपने पति विराट कोहली और दो बच्चों वामिका व अकाय के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ जी रही हैं। हालांकि, शादी से पहले ऐसी खबरें थीं कि अनुष्का एक्टर रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और अब, रणवीर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) संग शादीशुदा हैं।
अब, हमें 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ अनुष्का शर्मा का 2013 का एक इंटरव्यू मिला, जिसमें उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ अपने 'कोल्ड वॉर' की अफ़वाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, उनके बीच 'कोल्ड वॉर' की अफ़वाहें फैली हुई थीं, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे की बहुत तारीफ़ करती थीं। इंटरव्यू में अनुष्का ने अफ़वाहों की तुलना 'डोमिनोज़ इफ़ेक्ट' से की थी और कहा था कि ये सब मनगढ़ंत कहानियां हैं, इससे ज़्यादा कुछ नहीं।
उन्होंने कहा था, “मुझे दीपिका या किसी और से कोई परेशानी नहीं है। मैं यहां काम करने आई हूं, लड़ाई-झगड़ों में फंसने नहीं। मैं जो कर रही हूं, उससे खुश हूं और वह अपनी जिंदगी से खुश होंगी। हमारे इर्द-गिर्द की सारी खबरें झूठी हैं। यह सब डोमिनोज इफेक्ट की तरह है। बस एक कहानी गढ़ने के लिए... मेरे बारे में गपशप करने के लिए झूठ की एक सीरीज होगी। इस इंडस्ट्री में महिलाओं को जिस तरह से देखा जाता है, वह गलत है।”
इससे पहले, हमें अनुष्का का एक पुराना वीडियो मिला था, जिसमें दीपिका ने उनके गालों पर किस किया था। हालांकि, ऐसा लग रहा था कि दीपिका के इस जेस्चर ने अनुष्का को असहज कर दिया था, लेकिन वह कैमरे के सामने मुस्कुराती रहीं। 'रेडिट' पर वीडियो शेयर किए जाने के तुरंत बाद, नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया था। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था, "यही कारण है कि दीपिका और रणवीर एक-दूसरे के लिए बने हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा था, "क्या मैंने सही सुना? अनुष्का ने उनसे पूछा, 'तुम क्या कर रही हो'?"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, दीपिका संग कोल्ड वॉर पर दिए गए अनुष्का के बयान पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।