हाल ही में, स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जाने लगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड के स्टार कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी केमिस्ट्री फैंस के लिए एक प्रेरणा है। कपल को एक बेटी है, जिनका नाम वामिका कोहली है। हाल ही में ‘विरुष्का’ को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि, क्या अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ मालदीव में वेकेशन मनाने गए थे। दोनों ने मालदीव में खूब मजे किए, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दिखाई, लेकिन मालदीव से लौटते ही ये कपल कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल गया।
(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ पति शोएब पर लुटा रहीं प्यार, एक्टर बोले- 'मैं राजा के जैसा फील करता हूं')
कपल को 13 जून 2022 को कोकिलाबेन अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें विराट और अनुष्का कार में बैठे हुए हैं। हालांकि, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि, ये कपल आखिर अस्पताल क्यों गया था। जैसे ही वीडियोज वायरल हुए, फैंस एक्ट्रेस की दूसरी गर्भावस्था का अनुमान लगाने लगे। एक यूजर ने लिखा, "अनुष्का की दूसरी खुशखबरी", वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "दूसरा बच्चा जल्द आ रहा है"। हालांकि, एक फैन ने दोनों के हेल्थ को लेकर चिंता जताई और पूछा, "क्या सब कुछ ठीक है?" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
इससे पहले, अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति विराट के साथ पोज दे रही थीं। ब्लैक एंड व्हाइट और ग्रीन कलर की स्ट्रैपी ड्रेस में अनुष्का वेकेशन वाइब्स दे रही थीं, जबकि विराट कोहली स्लीवलेस टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।
यही नहीं, एक्ट्रेस ने अपनी सोलो फोटोज भी शेयर की थीं, जिसमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकनी पहने काफी स्टनिंग लग रही थीं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैट और ट्रेंडी नेकपीस कैरी किया था।
(ये भी पढ़ें- न्यू मॉम प्रणिता सुभाष ने हॉस्पिटल से बेटी के साथ शेयर की नई तस्वीर, मां के लिए लिखा प्रशंसा नोट)
फिलहाल, आपको अनुष्का और विराट की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।