हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने नए हेयर कट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद के हेयर फॉल के बारे में बात की है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
एक महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा होता है, लेकिन उन्हें इस खुशनुमा पल के साथ प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी के बाद की समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है, तब मूड स्विंग, बुखार, पेन समेत कई समस्याएं होती हैं और जब बेबी को जन्म देती है, तब शरीर में बदलाव, डिप्रेशन, स्लीपलेस नाइट्स और बाल झड़ने जैसी प्रॉब्ल्मस आने लगती हैं। हालांकि, इसके बावजूद वो इन सभी दुखों को अपने बच्चों के लिए झेल लेती हैं। इस दौर से इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) गुजर रही हैं।
11 दिसंबर 2017 को अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। शादी के 3 साल बाद दोनों की जिंदगी में एक नया मेहमान आया। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने ‘वामिका’ (Vamika Kohli) रखा है। अनुष्का और विराट अपनी बेबी गर्ल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पहली मुलाकात में क्यों दिखाया था घमंड, एक्ट्रेस ने बताई थी वजह)
25 जून 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने न्यू हेयर कट स्टाइल के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ मस्टर्ड जैकेट पहन रखी है, जिसमें वो अलग-अलग तरह से पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने बेबी के जन्म के बाद हो रहे हेयर फॉल के बारे में बात की। अनुष्का ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जब बच्चे के जन्म के बाद बाल झड़ते हैं, तो आप एक अच्छे बाल कटवाने की और भी ज्यादा सराहना करते हैं। आप फेब हैं। जॉर्ज नार्थवोल्ट को धन्यवाद और सोनम कपूर का भी आभार, जिन्होंने मेरा परिचय करवाया।’ अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर उनके लविंग हसबैंड विराट कोहली प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने कमेंट में कई सारी हार्ट की इमोजी बनाई हैं।
(ये भी पढ़ें- जब विराट कोहली ने पहना था वाइफ अनुष्का शर्मा का ब्रेसलेट, जिसकी कीमत है 4 लाख से भी ज्यादा)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं, जिनकी केमिस्ट्री के लाखों-करोड़ों फैंस कायल हैं। 5 जून 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपनी एक फोटो अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस को लोअर और हुडी में इंग्लैंड के स्टेडियम में देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति विराट कोहली की टांग खींचते हुए लिखा था, ‘काम घर मत लाओ, कुछ समय के लिए विराट पर ये लागू नहीं होगा।’
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आलीशान घर है बेहद खूबसूरत, देखें अंदर की तस्वीरें)
फिलहाल, अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद अपनी सभी बॉडी प्रॉब्लम्स को इग्नोर करते हुए मदरहुड एक्सपीरियंस को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस का न्यू हेयर कट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।