भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में दोनों ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। इन सबके बीच अब अनुष्का का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो।
दरअसल, अनुष्का शर्मा का एक हालिया वीडियो सामने आया है, जिसे उनके एक फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। शेयर किए गए वीडियो में अनुष्का को नारंगी पोल्का डॉट टॉप में देखा जा सकता है, जहां वीडियो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इस दौरान वो कई तरह के क्यूट फेस भी बनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि वो भूल गई हैं कि वो एक वर्क कॉल पर हैं, क्योंकि वो अपने लैपटॉप के पीछे से कुछ स्नैक उठाती हैं और उसे खाना शुरू कर देती हैं और जब बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वो एक वर्क कॉल पर हैं, तो उन्होंने एक अलग तरह का इंप्रेशन दिया जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने शेयर की मां संग अपनी खास तस्वीर, बोली- 'मैं अपनी मां से मिल गई...')
इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करके कॉल के दौरान इस तरह से खाने पर अनुष्का का समर्थन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये कोई बड़ी बात नहीं है। आप एक इंसान हो, तो ऐसा होता रहता है।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये ठीक है, आप प्रेगनेंट हैं आपको माफ है।'
29 अगस्त 2020 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैरेंट्स बनने की खुशी को आरसीबी टीम के साथ सेलिब्रेट किया था। इस वीडियो को 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर' के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में अनुष्का और विराट को केक काटते हुए देखा जा सकता है और अनुष्का का 'प्रेगनेंसी ग्लो' इस वीडियो में भी देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का ने 'पोल्का डॉट' ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है, तो वहीं विराट वाइट टीशर्ट और ग्रे कलर की पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस मौके पर कपल और वहां मौजूद टीम के बाकी सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए और सबने इस जोड़े के लिए तालियां भी बजाई। (ये भी पढ़ें: ये है पंकज त्रिपाठी की शादी की वो अनदेखी तस्वीर, जो फैंस को आ रही है खूब पसंद)
साथ ही 'विरुष्का' की कुछ फोटोज भी सामने आई थीं, जो कि इसी 'बेबी अनाउंसमेंट' पार्टी की थीं। इन्हें ट्विटर पर अनुष्का के फैन पेज द्वारा शेयर किया गया था। इनमें विराट और अनुष्का एक साथ केक काटते हुए और एक-दूसरे को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल-2020 में खेलने के लिए आरसीबी की पूरी टीम यूएई में हैं और अनुष्का भी विराट के साथ इस दौरे पर गई हैं।
इससे पहले 27 अगस्त 2020 को विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था कि वो और अनुष्का पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा था, ''और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।'' इस खबर के सामने आते ही कपल को बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया था। (ये भी पढे़ं: मीरा कपूर ने शेयर की बेटे जैन के जन्मदिन की तैयारियों की फोटोज, ये है बर्थडे थीम)
फिलहाल, कपल के घर में शादी के 3 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे में विरुष्का के अलावा उनके फैंस को भी नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको अनुष्का का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।