हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी वामिका के साथ अपना समय बिताने के लिए फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया था। हालांकि, अब वो मदरहुड एन्जॉय करके अपने काम पर वापस लौट आई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस की अपनी बेटी के साथ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, अनुष्का शर्मा काफी सिंपल फैमिली से आती हैं। उनका आर्मी बैकग्राउंड है। उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर हैं, जबकि उनकी मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। अनुष्का एक्ट्रेस बनने से पहले मॉडल थीं। बॉलीवुड में पहली फिल्म उन्हें शाहरुख खान के अपोजिट मिली थी। इस फिल्म का नाम 'रब ने बना दी जोड़ी' था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने सफल करियर के बाद अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई थी और साल 2021 में अपने जीवन में इस कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था। अनुष्का और विराट अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, यही कारण है कि, लाखों फैंस उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेची 4.5 करोड़ रुपये की अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार! जानें क्या थी वजह?)
दरअसल, 16 मार्च 2022 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मुंबई में पैपराज़ी द्वारा स्पॉट किया गया। दोनों को यशराज स्टूडियो में अपनी बेटी वामिका के साथ देखा गया। इस दौरान 'बैंड बाजा बारात' की अभिनेत्री ने अपनी बच्ची वामिका को गोद में ले रखा था। पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। जहां, एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस मे नजर आईं, तो वहीं विराट भी काले कपड़ों में अनुष्का संग ट्विनिंग करते हुए दिखे। बात अगर वामिका की करें, तो वो हर बार की तरह दो चोटी में बेहद प्यारी लग रही हैं। यहां देखिए इस क्यूट फैमिली की तस्वीरें।
इससे पहले, 23 जनवरी 2022 को केप टाउन में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान वामिका की पहली तस्वीर मीडिया में सामने आई थी। जब वो विराट को चियर कर रही थीं, तभी कैमरा उनकी ओर किया गया और फैंस ने उनकी तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया था। इसके बाद वामिका की तस्वीरें आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। फोटोज वायरल होने के बाद लोगों ने वामिका की तुलना उनके पिता विराट कोहली से की थी।
(ये भी पढ़ें- मीरा और शाहिद की बेटी मीशा की अपनी दादी-नानी संग तस्वीरें आईं सामने, दिखा क्यूट अंदाज)
हालांकि, वामिका की तस्वीरें सामने आने से ये कपल निराश था। इसलिए इन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस और मीडिया से वामिका की तस्वीरें न खींचने की अपील भी की थी। अनुष्का शर्मा ने नोट में लिखा था, “हाय दोस्तों! हम महसूस करते हैं कि, हमारी बेटी की तस्वीरें कल स्टेडियम में खींची गईं और उसके बाद व्यापक रूप से साझा की गईं। हम सभी को सूचित करना चाहते हैं कि, हमें नहीं पता था कि, कैमरा हम पर था। मामले पर हमारा रुख और अनुरोध एक समान है। हम वास्तव में सराहना करेंगे, यदि वामिका की छवियों को उन कारणों के लिए क्लिक/प्रकाशित नहीं किया जाता है, जैसा हमने पहले अपील की थी। आपको धन्यवाद!”
अब बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की तो, वो जल्द ही 'चकड़ा एक्सप्रेस' नामक एक बायोपिक में दिखाई देंगी, जहां वो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस लगभग 3 साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे जेह संग मालदीव से शेयर की प्यारी फोटो, समुद्र तट पर रेत में खेलते दिखे 'लाडले')
फिलहाल, आपको वामिका की ये नई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।