हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की लंदन से पति विराट संग नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह एक बेहद महंगा बैग लिए दिख रही हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बी-टाउन के पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेटी वामिका के साथ इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। वेकेशन से अक्सर दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में, विराट और अनुष्का की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ छुट्टी मनाने के लिए निकल गए थे। पहले वह फ्रांस की राजधानी पेरिस गए थे। एक्ट्रेस ने पेरिस में एक होटल की खिड़की पर खड़े होकर एक तस्वीर खिंचवाई थी। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''मेरे सामने वाली खिड़की में...।'' अब वह पेरिस से वापस लंदन लौट आए हैं, जहां से उनकी नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, लवबर्ड्स को लंदन में स्पॉट किया गया। दोनों अपनी गर्मियों की छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं, जिसका अंदाजा इनकी वायरल हो रही लेटेस्ट तस्वीरों से लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, विराट और अनुष्का साथ में बहुत खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें, तो जहां एक्ट्रेस ब्रिजी आउटफिट में सुंदर लग रही थीं, वहीं विराट भी ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट में हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह के बेटे लक्ष्य से मिलीं देबिना बनर्जी की बेटी लियाना, वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं न्यू मॉम्स)
अनुष्का के इस लुक में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था उनका डेजर्ट बेज कलर का बैग। थोड़ी सी रिसर्च करने के बाद पता चला कि, एक्ट्रेस का यह सैफियानो लैदर बैग 'Prada' ब्रांड का है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है। दरअसल, अनुष्का का यह बैग 2490 डॉलर की मोटी रकम के साथ आता है, जिसकी भारतीय कीमत 1,96,790 रुपए है। इस बैग को एक लैदर की पॉकेट और कीचेन अट्रैक्टिव लुक देती है।
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को बताया 'शरारती', दुबई में क्रूज पर सेलिब्रेट किया बर्थडे)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीज़र साझा करते हुए इस फिल्म की घोषणा की थी। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारती महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक होगी, जिसमें अनुष्का झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 'नेटफ्लिक्स इंडिया' पर रिलीज होगी।
(ये भी पढ़ें- क्या एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु संग काम करेंगे नागा चैतन्य? एक्टर ने दिया ये जवाब)
फिलहाल, अनुष्का के इस महंगे बैग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।