हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट संग लंदन में लंच डेट पर गईं, जिसकी एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वह एक हैंडबैग लिए दिख रही हैं, जिसकी कीमत एक लाख से भी ज्यादा है। आइए देखें वो फोटो।
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को शोबिज की दुनिया में क्या है, जो खास बनाता है? क्या यह उनकी स्क्रीन पर आकर्षक उपस्थिति है? या उनका ऑफ-स्क्रीन व्यवहार? या फिर सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता? खैर! ऐसा लगता है कि, यही वो तीन वजह हैं, जो अनुष्का को अब तक के सबसे चर्चित सितारों में से एक बनाते हैं। अगर अनुष्का के फैशन सेंस की बात करें तो, एक्ट्रेस निश्चित रूप से सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सबसे ऊपर ही नजर आएंगी।
पिछले कुछ समय से पर्दे से दूर रहने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। विराट और अनुष्का समय-समय पर यहां से अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिस पर 'विरुष्का' के फैंस जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। हालांकि, इस बार अनुष्का शर्मा का शानदार बैग चर्चा में आ गया है।
(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)
हुआ यूं कि, अनुष्का 18 अगस्त 2021 को अपने पति विराट के साथ लंच डेट पर गईं। लंच के बाद दोनों ने रेस्टोरेंट के शेफ के साथ पोज दिए। और ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। इस तस्वीर में अनुष्का डाउन क्रॉप स्वेटर के साथ नीले डेनिम जींस और सफेद जूता पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्फर्टेबल और कैज़ुअल रखा है और इस दौरान तीनों ने मॉस्क लगा रखा है। फोटो में विराट को सैल्मन गुलाबी टी-शर्ट और ग्रे जॉगर्स में देखा जा सकता है। इसके साथ ही क्रिकेटर ने सफेद फुटवियर भी पहना हुआ है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि, विराट और अनुष्का ने होटल के शेफ के साथ एक आकर्षक तस्वीर खिंचवाई, लेकिन फोटो में दिख रहा अनुष्का का हैंडबैग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लग्जरी ब्रांड 'प्रादा' का यह बैग नायलॉन और लेदर में उपलब्ध है। थोड़ा रिसर्च करने पर पता चला कि, नायलॉन बैग की कीमत लगभग 1,03,235 रुपये है। यह लेदर वाले की तुलना में थोड़ा अधिक महंगा है। एक लाख से ऊपर का ये बैग, निश्चित रूप से अनुष्का की शख्सियत को और भी खास बना रहा है।
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)
अनुष्का ऐसे ही कई बार अपने आउटफिट और हैंडबैग को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि, एक्ट्रेस को सिर्फ महंगे आइटम्स ही पसंद हैं। कुछ दिनों पहले, अनुष्का शर्मा की हसबैंड विराट कोहली और बैट्समैन सचिन बेबी के साथ पोज देते हुए एक फोटो सामने आई थी। इसमें अनुष्का मस्टर्ड येलो क्रॉप शर्ट और हाई वेस्ट जींस में दिखाई दे रही थीं। इस क्रॉप शर्ट की कीमत मात्र 1990 रुपए है।
खैर, अनुष्का शर्मा का ये बैग आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।