बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पिता को बर्थडे विश करते हुए उनकी कई अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जब से जनवरी 2021 में बेबी गर्ल वामिका (Vamika) की मां बनी हैं, तब से वो सारा ध्यान अपनी बेटी पर ही दे रही हैं। एक्ट्रेस और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं, जिस वजह से हाल ही में पेरेंट्स बने कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा भी फैंस को नहीं दिखाया है। फैंस कपल की लिटिल प्रिंसेस की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। इसी बीच आज यानी 25 जनवरी 2021 को अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा (Ajay Kumar Sharma) अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पापा को बर्थडे विश करते हुए उनकी कई अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से उनकी एक तस्वीर अपनी नातिन वामिका के साथ भी है।
पहले जान लीजिए कि, अनुष्का के लविंग हसबैंड विराट ने एक पोस्ट के जरिए पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें: विंदू दारा सिंह ने बताई एक्स वाइफ फराह नाज़ संग तलाक की वजह, इंटरव्यू में कही ये बात)
अब आपको दिखाते हैं अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किया गया वो पोस्ट। दरअसल, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आज यानी 25 मार्च 2021 को अपने पिता अजय कुमार शर्मा को बर्थडे विश करते हुए उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर उनकी बचपन में अपने दोस्तों के साथ की है। एक अन्य फोटो में वो बेबी अनुष्का को अपनी गोदी में लिए हैं, वहीं एक्ट्रेस भी अपने पापा की गोद में खिलखिलाकर हंस रही हैं। तीसरी तस्वीर उनकी अपनी वाइफ के साथ है, जिसमें वो मोमेंट को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वो पेड़ पर चढ़कर डॉगी को देख रहे हैं। एक फोटो में अनुष्का और विराट के साथ एक्ट्रेस की पूरी फैमिली नजर आ रही है। वहीं, आखिरी तस्वीर में वो अपनी नातिन वामिका को गोद में खिला रहे हैं। ये सभी फोटोज काफी प्यारी हैं।
एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “1961 के स्पेशल एडिशन-मेरे पापा के 60 गौरवशाली सालों को सेलिब्रेट कर रही हूं। हमें बड़ा करते हुए उन्होंने हमें सच्चाई, दया, स्वीकृति और सही होने की शक्ति सिखाई है। और हमेशा दिमाग की शांति पर जोर दिया जो हमेशा सच और परेशान न होने से आती है। हमेशा मुझे काफी सारे तरीकों से इंस्पायर किया। ऐसे सपोर्ट किया जितना मैं बदले में कभी नहीं कर पाऊंगी, और मुझे इतना प्यार किया जितना सिर्फ वो ही कर सकते हैं। लव यू पापा। आपको 60वां जन्मदिन मुबारक हो।” (ये भी पढ़ें: दिशा परमार ने लगाई बॉयफ्रेंड राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, देखें फोटोज)
इससे पहले, 21 मार्च 2021 को विराट कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का और लाडली बेटी वामिका के साथ पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इस दौरान अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और बेटी का चेहरा तौलिया से पूरी तरह ढका हुआ था। हालांकि, इसके बाद भी बेटी का सिर दिखाई दे रहा था। वहीं, इस दौरान विराट कोहली एक लविंग फादर के तौर पर नजर आए थे। विराट अपने हाथों में बेबी वॉकर लिए हुए दिखाई दिए थे। यहां देखें फोटोज और वीडियो।
11 मार्च 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका के जन्म को दो महीने पूरे होने पर कपल ने इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट किया था, जिसकी झलक अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में एक रेनबो केक की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो पर अनुष्का ने लिखा था, ‘हमको हैप्पी 2 मंथ।’ (ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे आज भी करती हैं सुशांत सिंह राजपूत से बात, लेटेस्ट इंटरव्यू में जाहिर किया अपना दर्द) वहीं, 8 मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विराट ने अपनी ब्यूटीफुल वाइफ अनुष्का के संग बेटी वामिका की एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘एक बच्चे का जन्म होते देखना इंसान को महसूस होने वाला सबसे अविश्वसनीय और अमेजिंग एक्सपीरियंस है। इसको देखने के बाद आप महिला की सच्ची ताकत और उनकी दिव्यता को समझ पाते हैं और आपको पता चलता है कि भगवान ने उनके अंदर क्यूं एक जीवन बनाया। वो इसलिए क्योंकि वो हम पुरुषों से ज्यादा मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत, प्रखर और दयालु महिला को वीमेन डे की शुभकामनाएं और उसको भी जो अपनी मां की तरह बड़ी होने जा रही है। और साथ ही सभी अमेजिंग महिलाओं को वीमेन डे की शुभकामनाएं।’ फिलहाल, हम भी अनुष्का के पिता को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको अजय कुमार शर्मा की नातिन वामिका के साथ की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
मनाया था बेटी वामिका का दो महीने का बर्थडे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विराट ने शेयर की थी ये पोस्ट