सोशल मीडिया पर स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 'मम्मा-मम्मा' बोल रही हैं। आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।
दुनिया के पॉपुलर कपल्स में शुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भले ही अभी तक अपनी लाडली बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। आज यानी 11 जनवरी 2022 को स्टार कपल अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वामिका अपनी मां को बुला रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने काफी दिनों तक गुपचुप डेटिंग के बाद साल 2017 में ग्रैंड तरीक से इटली में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट और अनुष्का ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। इस दिन उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने वामिका रखा है। मौजूदा समय में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं और वह वहीं पर अपनी लाडली का पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा को बेटी वामिका की प्रेग्नेंसी के समय सब्यसाची ने दिया था हार, अब तक पहनती हैं एक्ट्रेस)
अब आइए आपको दिखाते हैं वामिका का क्यूट वीडियो। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि 31 दिसंबर 2021 को अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। इस वीडियो में प्राकृतिक सौन्दर्य को देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में वामिका की आवाज को सुना जा सकता है, जो अनुष्का शर्मा को 'मां-मम्मा' कहकर पुकार रही हैं। हालांकि, वीडियो में अनुष्का और वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है। वीडियो के ऊपर लिखा है, 'मेरी आखिरी 2021 की शाम बिताने का सबसे अच्छा तरीका।' वीडियो में वामिका की आवाज लोगों का दिल जीत रही है।
(ये भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन ने अनुष्का शर्मा से विराट के बारे में कही थी ये बात, शर्म से लाल हो गई थीं एक्ट्रेस)
11 जुलाई 2021 को अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी को 6 महीने पूरे होने पर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि, विराट और अनुष्का ने किसी पार्क में ये बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ”उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।”
(ये भी पढ़ें: वामिका के बर्थडे से पहले अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर कर पति से पूछा मजेदार सवाल, हंसते दिखे विराट) फ़िलहाल, हमें वामिका के पहले बर्थडे की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।