हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मालदीव से वेकेशन एंजॉय करके मुंबई वापस आईं। इस दौरान उनके लुक ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मनोरंजन जगत में सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं, जो अपनी शानदार उपस्थिति और आकर्षक ऑफ-स्क्रीन पर्सनैलिटी से लाखों दिलों को चुरा लेती हैं। अनुष्का न केवल एक शानदार अभिनेत्री हैं, बल्कि यह उनकी सादगी और जमीन से जुड़ा रवैया है, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है।
(ये भी पढ़ें- क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? पति विराट कोहली संग अस्पताल के बाहर हुईं स्पॉट)
अनुष्का का शांत स्वभाव उनके स्टाइल में भी झलकता है और वह अक्सर इसे कैजुअल और चिक रखती हैं। उनका फैशन सेंस बहुत अच्छा है, क्योंकि वह ऐसे आउटफिट्स चुनती हैं, जो मौसम के हिसाब से परफेक्ट होते हैं। अनुष्का हाल ही में अपने मालदीव वेकेशन से लौटी हैं और उन्होंने वहां से मोनोकिनी पहने हुए एक के बाद एक स्टनिंग लुक्स की झलकियां शेयर की थीं। नारंगी रंग का स्विमसूट पहनने से लेकर काले रंग की मोनोकिनी तक, उन्होंने अपने टोंड फिगर को फ्लॉन्ट किया था।
जब अभिनेत्री मुंबई वापस लौटीं, तो वह ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं। उन्होंने एक कम्फर्टेबल ब्लैक आउटफिट चुना था और इसे एक समर हैट के साथ पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें- बेटी वामिका कोहली की तस्वीरें खींचने पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा- 'कुछ सीखो')
अनुष्का के ब्लैक माल्टा टॉप और पैंट की कीमत 2,990 रुपये और 4,990 रुपये है। उन्होंने मायरा के स्टेटमेंट हैट से अपने लुक को पूरा किया था, जिसकी कीमत 3,199 रुपये है। राउंड अप करने पर एक्ट्रेस का टोटल लुक 11,179 रुपये में कंप्लीट हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। जल्द ही वह 'चकड़ा एक्सप्रेस' में अभिनय करेंगी। यह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स बायोपिक है। अनुष्का अपनी फिल्म के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। वह अपनी आगामी फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।