एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने 'छोटे राजकुमार' के लिए एक यूनिक नाम (अकाय) चुना है। आइए आपको इसका अर्थ बताते हैं।
बॉलीवुड व क्रिकेट इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 2017 में शादी की थी और 11 जनवरी 2021 को उन्होंने अपनी बेटी वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया था। हाल ही में, कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का वेलकम किया, जिसका नाम उन्होंने 'अकाय' रखा है। 20 फरवरी 2024 को विराट और अनुष्का ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बच्चे के आगमन की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने अपने लाडले के नाम का भी खुलासा किया। तो आइए आपको विराट-अनुष्का के बेटे के नाम का अर्थ बताते हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस उनके दूसरे बच्चे के आगमन के बाद से बेहद खुश हैं। कपल ने एक पिक्चर नोट में खुलासा किया कि उन्होंने 15 फरवरी 2024 को अपने बेटे 'अकाय' का स्वागत किया। थोड़ा रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि अकाय एक संस्कृत मूल का नाम है, जिसका अर्थ है 'एक विलक्षण शक्ति' या 'एक सर्वोच्च शक्ति'। दूसरी ओर, एक 'A' के साथ 'अकाय' यानी तुर्की में 'अके' का अर्थ है 'पूर्णिमा', या 'चमकता हुआ चंद्रमा' और तुर्किये में इस नाम का उपयोग बेटी और बेटों दोनों के लिए किया जाता है।
इसके अलावा, कई अन्य रिपोर्टों के अनुसार, हिंदी में अकाय का अर्थ 'निराकार' होता है। जबकि 'काय' का तात्पर्य 'काया' यानी छाया या रूप से है, 'ए' का प्रयोग विलोम शब्द के रूप में किया जाता है, जिससे इसका अर्थ 'उच्च अस्तित्व' या 'निराकार' हो जाता है। बता दें कि विराट की बेटी वामिका के नाम का मतलब 'दुर्गा' है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली द्वारा अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करने के बाद क्रिकेटर की बहन भावना कोहली ढींगरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनुष्का की पोस्ट को फिर से साझा किया और अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन पर खुशी व्यक्त की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "धन्य, ख़ुशी, आनंद, कृतज्ञता।"
20 फरवरी 2024 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की। अपने नोट में दोनों ने साझा किया कि उन्होंने अपने जीवन में अपने छोटे राजकुमार और वामिका के छोटे भाई 'अकाय' के आगमन के साथ दूसरी बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया है। नए माता-पिता ने फैंस से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने का भी अनुरोध किया।
विराट और अनुष्का की पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि विराट कोहली ने निजी कारण से 'भारत बनाम इंग्लैंड' की पूरी टेस्ट सीरीज से ब्रेक ले लिया है। हालांकि, फैंस उनके बारे में चिंतित थे और उन्होंने एबी डिविलियर्स से उनके एक लाइव यूट्यूब वीडियो में इस बारे में सवाल किया, तो डिविलियर्स ने चल रही अटकलों की पुष्टि की थी कि विराट और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई थी। हालांकि, जैसा कि विराट और अनुष्का प्राइवेसी चाहते थे, तो एबी डिविलियर्स ने उनके एक अच्छे दोस्त होने के नाते बाद में इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगी थी और इसकी पुष्टि करने से मना कर दिया था।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत
फिलहाल, विराट और अनुष्का के नन्हे राजकुमार के खूबसूरत नाम के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।