बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के साथ 'बेबी अनाउंसमेंट' की पार्टी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मां बनने वाली हैं, और इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। वहीं, अब अपनी इस खुशी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के साथ सेलिब्रेट करते हुए 'बेबी अनाउंसमेंट' की पार्टी की है, जिसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो।
दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैरेंट्स बनने की खुशी को आरसीबी टीम के साथ सेलिब्रेट किया है। इस वीडियो को 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर' के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में अनुष्का और विराट को केक काटते हुए देखा जा सकता है और अनुष्का का 'प्रेगनेंसी ग्लो' इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है। इस दौरान अनुष्का ने 'पोल्का डॉट' ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है, तो वहीं विराट वाइट टीशर्ट और ग्रे कलर की पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस मौके पर कपल और वहां मौजूद टीम के बाकी सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए और सबने इस जोड़े के लिए तालियां भी बजाई। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और खबर लिखे जाने तक इसे 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (ये भी पढ़ें: सामने आई सलमान खान व ऐश्वर्या राय बच्चन की ये अनदेखी फोटो, दोनों साथ में दे रहे हैं पोज)
साथ ही 'विरुष्का' की कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जो कि इसी 'बेबी अनाउंसमेंट' की पार्टी की हैं। इन्हें ट्विटर पर अनुष्का के फैन पेज से शेयर किया गया है। इनमें विराट और अनुष्का एक साथ केक काटते हुए और एक-दूसरे को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल-2020 में खेलने के लिए आरसीबी की पूरी टीम यूएई में हैं और अनुष्का भी विराट के साथ इस दौरे पर गई हैं।
इससे पहले 27 अगस्त 2020 को विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था कि वो और अनुष्का पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा था, ''और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।'' इस खबर के सामने आते ही कपल को बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया। उनकी इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। (ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता के फिल्मों में वापसी करने पर पति विवेक मेहरा का कैसा था रिएक्शन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा)
सभी को इस बात का पहले से अनुमान था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। ये बात 11 दिसंबर 2017 को उस वक्त सच हो गई जब विराट और अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी कर ली। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी की खबर देते हुए ट्विटर पर अनुष्का और विराट ने लिखा था "आज हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार में बंधने का वादा किया है। हम इस खबर को दुनिया के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। आज के दिन ने हमारे रिश्ते को और ज्यादा स्पेशल बना दिया। हम सभी दोस्तों और चाहने वालों के प्रति आभारी हैं, जो इस अनमोल घड़ी में हमारे साथ हैं। हमारे सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।" (ये भी पढ़ें: करणवीर बोहरा फिर से बनने वाले हैं पिता, 38वें बर्थडे पर पत्नी टीजे ने दिया ये खास तोहफा)
फिलहाल, कपल के घर में शादी के 3 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है। ऐसे में विरुष्का के अलावा उनके फैंस को भी नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको विराट और अनुष्का का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।