ये है मोहब्बतें के एक्टर अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) ने हनीमून से लौटने के बाद अपनी पत्नी नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) को ऐसा सरप्राइज दिया जिसकी अब हर जगह जमकर तारीफ हो रही है। हर कोई बस यही कहा रहा है कि पति हो तो ऐसा।
शादी एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है, जिसमें एक लड़का और लड़की एक-दूसरे संग जन्म-जन्मांतर तक साथ रहने की कसमें खाते हैं। शादी के बाद सबसे ज्यादा बदलाव एक लड़की की जिंदगी में आता है। जोकि अपने माता-पिता का घर छोड़कर अपने ससुराल जाती है। इसके बाद उसे अपनी जिंदगी में काफी कुछ नया अनुभव करना पड़ता है। ऐसे में अगर उसे एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल जाए तो फिर क्या कहने। ऐसा ही कुछ मामला आपको ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) के एक्टर अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) और उनकी पत्नी नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) के बीच देखने को मिलेगा। दोनों एक-दूसरे के बेहतरीन जीवनसाथी होने से पहले एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे की जरुरतों और खुशियों का खास ख्याल रखते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा हुआ जब हनीमून से वापस लौटने के बाद अनुराग शर्मा ने नंदिनी के लिए एक सरप्राइज वेलकम बैश रखा।
31 जनवरी 2020 के दिन अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता शादी के बंधन में बंधे थे। अनुराग और नंदिनी 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने का सोचा। अनुराग और नंदिनी ने दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। इस शादी में ये है मोहब्बतें सीरियल में अनुराग की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा, अली गोनी और कृष्णा मुखर्जी शामिल होने पहुंचे थे। यही नहीं, अपने को-स्टार अनुराग शर्मा को टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी। उनकी शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुए थे, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था। ( ये भी पढ़ें: बिग बॉस 13 के बाद माही विज की बेटी से मिलने पहुंचीं शहनाज गिल, ऐसे बिताया तारा संग क्वालिटी टाइम )
वहीं, शादी के बाद दोनों थाईलैंड हनीमून मनाने के लिए गए थे। वहां कुछ खूबसूरत पल बिताने के बाद ये कपल 19 फरवरी को वापस अपने घर लौटा आया। लेकिन नंदिनी को इस बात का बिल्कुल भी अंदाज नहीं था कि उनका ससुराल में स्वागत बेहद शानदार और अनोखे तरीके से किया जाएगा। दरअसल अनुराग शर्मा ने अपनी पूरी फैमिली के साथ मिलकर नंदिनी के लिए एक सरप्राइज बैश रखा था। इसके लिए उन्होंने अपने पूरे घर को सजाया था। इस खूबसूरत पल की झलक खुद अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इंस्टा स्टोरी में हम साफ देख सकते हैं कि कैसे सरप्राइज मिलने पर नंदिनी गुप्ता काफी हैरान होती हुई आई हैं। एक तस्वीर में तो अनुराग नंदिनी को गोद में उठाते हुए दिखाई हैं। इन तस्वीरों के बाद भी कुछ और तस्वीर अनुराग ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जोकि बेहद प्यारी है। (ये भी पढ़ें: बेटे रिदम से मिलने पहुंचे रणविजय सिंह को रघु राम ने ऐसे किया ट्रोल, कहा- अभी तक नहीं बदली ये चीज )
इससे पहले 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे वाले दिन अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की लिपलॉक करते हुए की तस्वीर सामने आई थी। अगर अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग हाल ही में ऑफ़-एयर हुए पॉपुलर टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला के जीजा परम का किरदार निभा रहे थे। यूं तो अनुराग ने काफी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल ये है मोहब्बतें से मिली। वहीं, नंदिनी को आखिरी बार टीवी सीरियल ढाई किलो प्रेम में देखा गया था। (ये भी पढ़ें: रेखा ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर को देख दिया ये जोरदार रिएक्शन, भागते हुए कहा- यहां डेंजर जोन है )
वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये कपल टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल्स में से एक हैं। आपको हाल ही में सामने आई नंदिनी गुप्ता और अनुराग शर्मा की ये तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइएगा। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।