हाल ही में, फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी दोनों पूर्व पत्नियों आरती बजाज और कल्कि कोचलिन के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मनमर्जियां', 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया, जिसके लिए वो चर्चा में रहे हैं। हाल ही में, फिल्म मेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ नजर आ रहे हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, अनुराग कश्यप ने साल 1997 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से शादी की थी। साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इस कपल की एक बेटी आलिया हैं। इसके बाद अनुराग की लाइफ में एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन की एंट्री हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी रचाई थी, लेकिन अनुराग की दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। साल 2015 में उन्होंने और कल्कि कोचलिन ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी की सेकेंड प्रेग्नेंसी पर यूजर्स ने उठाए सवाल, बोले- 'दूसरे बेबी के लिए इंतजार करना था')
अब बात करते हैं अनुराग द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, 16 अगस्त 2022 को अनुराग ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी दोनों पूर्व पत्नियां आरती बजाज और कल्कि कोचलिन नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''मेरे दो स्तंभ।'' अनुराग की इस तस्वीर और कैप्शन को काफी पसंद किया जा रहा है।
अनुराग ने अपनी आने वाली फिल्म 'दोबारा' की स्क्रीनिंग से यह फोटो शेयर की है। फोटो में उनकी दोनों पत्नियों को साथ देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अलग होने के बाद भी तीनों में आज भी अच्छी दोस्ती है। जहां कुछ लोगों को ये तस्वीर पसंद आ रही है, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अनुराग और आरती की बेटी ने इस तस्वीर को 'आइकॉनिक' बताया है। जहां कुछ लोगों ने महिलाओं के बारे में उनके विचारों पर उंगली उठाई, वहीं कुछ ने उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अभद्र टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा, ''किसी को एक नहीं मिल रही, कश्यप ने दो-दो पत्नियों को रखा था।'' अन्य ने लिखा, ''2-4 और कर ले शादी।'' यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने राजीव संग तलाक के लिए हुई ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द, कहा- 'यह मेरे लिए आसान नहीं है')
वर्तमान में अनुराग कश्यप अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं। लव बर्ड्स ने साल 2015 में डेटिंग शुरू कर दी थी और साल 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। दोनों की उम्र में काफी अंतर है। जहां अनुराग 49 साल के हैं, वहीं शुभ्रा 28 की हैं।
बता दें कि, अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' में तापसी पन्नू अहम किरदार में हैं। मुंबई में 16 अगस्त 2022 को इसकी स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 19 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।
फिलहाल, अनुराग कश्यप द्वारा शेयर की गई तस्वीर और उनकी ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।