हाल ही में, 'आशिकी' फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपनी डेटिंग लाइफ का खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अभिनेत्री अनु अग्रवाल (Anu Agarwal) ने 1990 के दशक में फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड में कदम रखा था और सभी को अपना दीवाना बना लिया था। जब वह सफलता की बुलंदियों पर थीं, तो उन्होंने यह घोषणा करके कई दिल तोड़ दिए कि वह एक मिस्ट्री मैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि 90 के दशक में लिव-इन रिलेशनशिप में रहना इतना आम नहीं था, लेकिन अनु इस बारे में बात करने से नहीं शरमाती थीं।
'आशिकी' की रिलीज के कुछ सालों बाद वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बाहर हो गईं। उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में कोई खबर नहीं थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से अनु अग्रवाल सुर्खियां बटोर रही हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और इंटरव्यू फैंस के बीच धूम मचाते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी मौजूदा लव लाइफ का खुलासा किया।
14 फरवरी 2023 को वैलेंटाइन डे के मौके पर अनु अग्रवाल ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की। 54 साल की एक्ट्रेस ने एक बड़ा कबूलनामा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। 'ईटाइम्स' के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में अनु ने खुलासा किया कि वह फिलहाल किसी को डेट कर रही हैं और पिछले कुछ समय से किसी शख्स के साथ रह रही हैं। उनके अनुसार, वह अनु के सपनों का आदमी है और वह उसे सभी से सीक्रेट रखना चाहेंगी। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "वर्तमान में, मेरे जीवन में एक आदमी है।"
यह पूछे जाने पर कि मिस्ट्री मैन कौन है, बिना ज्यादा खुलासा किए, अनु ने कहा कि यह वही लड़का है, जिसके साथ वह 90 के दशक में रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने आगे अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की और कहा कि हालांकि अनु और उनके बॉयफ्रेंड बीच-बीचमें लिव इन में रहे हैं, उनका बंधन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह जिस लड़के को डेट कर रही हैं, वह न तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से है और न ही भारत में रहता है। अनु ने आगे शादी के बारे में बात की और माना कि वह शादियों में विश्वास नहीं करती हैं। हालांकि, जब उनसे उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, "कभी मत कहना। मुझे नहीं पता कि हम शादी कर सकते हैं, हम शादी नहीं कर सकते।"
अनु अग्रवाल बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी पहली फिल्म 'आशिकी' में दिए गए परफॉर्मेंस ने उन्हें रातों-रात स्टार और सनसनी बना दिया था। बड़े पर्दे पर आने से पहले उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1988 में एक टेलीविज़न शो 'इसी बहाने' से की थी। वह अपने करियर के चरम पर थीं, लेकिन दुर्भाग्य से वह एक दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसने उन्हें फिल्मी करियर को अलविदा कहने के लिए मजबूर कर दिया।
पर्दे पर अनु के करिश्मे से दर्शक मंत्रमुग्ध थे और सिर्फ एक फिल्म के बाद अभिनेत्री को बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार करार दिया गया था। हालांकि, अनु के भाग्य में कुछ और ही लिखा था, क्योंकि वह 1999 में एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गईं। अपनी कार एक्सीडेंट के कारण उनके शरीर पर गहरे निशान हो गए थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और 29 दिनों तक कोमा में रहीं। बाद में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया और उन्हें योग व ध्यान का आमंत्रण मिला। अनु वर्तमान में समाज के उत्थान के लिए काम करती हैं। वह एक 'Tedx' मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण कल्याण और तनाव उन्मूलन के लिए काम कर रहे फाउंडेशन को मैनेज करती हैं। जब अनु अग्रवाल को डॉक्टर्स ने कहा था- 'नहीं रहेंगी जिंदा', चली गई थी याददाश्त, खुद बताई थी दास्तां। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, क्या आप अनु अग्रवाल के सीक्रेट बॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।