अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ अपनी भव्य शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने दिसंबर 2021 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल, 'जूम डिजिटल' के साथ एक साक्षात्कार में अंकिता ने कहा कि, "मैं वास्तव में इसका आनंद ले रही हूं। वास्तविक जीवन में किसी की पत्नी बनना अच्छा है। यह आश्चर्यजनक है।" यह पूछे जाने पर कि, 'एक विवाहित महिला के रूप में उनके लिए जीवन कैसे बदल गया है?' इस पर अंकिता ने कहा कि, अब तक, कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, "लेकिन मुझे यकीन है कि, बदलाव होंगे... अभी मैं भी ऐसा ही महसूस कर रही हूं। मैं खुश हूं।"
(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पहनी 88,000 रुपए की ब्लैक एंड व्हाइट जियोमेट्रिक-प्रिंटेड ड्रेस, देखें तस्वीरें)
अभिनेत्री की शादी टेलीविजन इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ भव्य रूप से हुई थी। इसके सबसे अच्छे हिस्से के बारे में पूछे जाने पर अंकिता ने हंसते हुए कहा कि, उनकी शादी एक बड़ी डांस पार्टी थी। उन्होंने कहा कि, "विक्की और मैंने चार दिनों तक डांस किया है, मेरा विश्वास करो। हम बस नाचते रहे। हमने न खाना खाया, न कुछ किया, हम दोनों ने अच्छा डांस किया। इसलिए मुझे लगता है कि, हमने अपनी शादी का आनंद लिया है।"
उन्होंने कहा कि, "आमतौर पर, दुल्हा और दुल्हन शांत होते हैं। हमारे साथ ऐसा नहीं था। दुल्हा-दुल्हन सबको मिलने जा रहे थे, वह सबसे अच्छा हिस्सा था। हम इतने उत्साहित थे, और क्यों नहीं होंगे, हमारी शादी जो थी! यह हमेशा के लिए यादगार रहेगा।" अंकिता ने अंत में कहा कि, "हमने अपनी शादी का भरपूर आनंद लिया।"
(ये भी पढ़ें: आदित्य नारायण ने पत्नी की गोद भराई की फोटोज कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं श्वेता)
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत एक पूजा के साथ हुई थी, उसके बाद मेहंदी फंक्शन, इंगेजमेंट सेरेमनी, हल्दी और फिर शादी, इन सभी फंक्शन्स में अंकिता ने एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने थे। खासकर अगर शादी का बात करें, तो उन्होंने अपनी शादी में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया शाही लहंगा पहना था, जिसमें वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। इसे बनाने में 1600 घंटे लगे थे।
अंकिता लोखंडे ने अपने दुल्हन के अवतार से हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर भारी स्टोन वर्क था। अपने लुक को शाही बनाने के लिए अंकिता ने हेरिटेज ज्वेलरी को चुना, जिसमें चोकर, माथा पट्टी, नथ और इयररिंग्स शामिल थे। यहां तक कि, एक्ट्रेस ने चूड़ा और कलीरे भी गोल्डन कलर के ही पहने थे। वहीं, विक्की जैन अइवरी कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें: हुमा कुरैशी को प्यार में मिला धोखा! एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे थक गई हूं')
फिलहाल, अंकिता लोखेंडे अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।