एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में, बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ इंस्टाग्राम पर एक कपल गेम खेला। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।
टीवी के फेमस शो 'पवित्रा रिश्ता' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पिछले कई सालों से बिजनेसमैन विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ विक्की के लिए अक्सर अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से अपने और अपने बॉयफ्रेंड की आदतों के बारे में फैंस को बताया। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' में अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। इसी सीरियल के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। इसके बाद अंकिता लोखंडे, बिजनेसमैन विकास जैन उर्फ विक्की जैन को डेट करने लगीं। अंकिता और विक्की की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद जल्द ही इनका दोस्ती का रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया था।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा की गोद भराई की तस्वीरें आईं सामने, ननद सुष्मिता सेन ने भाई-भाभी को दिया आर्शीवाद)
विक्की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं और वो मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टीम के को-ऑनर भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, जल्द ही ये दोनों शादी भी करने वाले हैं। डिनर डेट से लेकर वेकेशन तक, दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं, अंकिता अक्सर सोशल मीडिया पर विक्की जैन संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, अंकिता लोखंडे ने 23 अगस्त 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता अपने बॉयफ्रेंड संग कपल गेम खेलते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों से सवाल पूछा जाता है कि, लड़ाई के बाद सबसे पहले माफी कौन मांगता है? इस पर अंकिता अपनी ओर इशारा करती हैं और विक्की भी अंकिता को ही बताते हैं। इसके बाद दूसरे सवाल में ये पूछा जाता है कि, दोनों में से फनी कौन है? इस पर अंकिता और विक्की दोनों विक्की की तरफ इशारा करते हैं। इसके बाद पूछा जाता है कि, दोनों में कौन ज्यादा रोमांटिक है? इस पर दोनों अंकिता की तरफ इशारा करते हैं। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है।
(ये भी पढ़ें- शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर की गोद भराई की तस्वीरें आईं सामने, एंजॉय करता दिखा कपल)
इसके पहले, 1 अगस्त 2021 को विक्की जैन के 35वें बर्थडे पर अंकिता ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अंकिता, विक्की को सरप्राइज के तौर पर हेडफोन गिफ्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को हग करते हुए किस करते हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता अंकिता ने कैप्शन में लिखा था, ''आपके सबसे अच्छे वर्ष आपके आगे हैं और आपका सर्वश्रेष्ठ अब मेरे साथ है और मैं वादा करती हूं कि, मैं जीवन के हर उतार-चढ़ाव में आपके लिए रहूंगी। जन्मदिन मुबारक हो मेरे यार।''
(ये भी पढ़ें- इनाया नौमी ने भाई तैमूर अली खान को बांधी राखी, सोहा ने शेयर की भाई-बहन की क्यूट फोटो) फिलहाल, अंकिता लाखंडे और विक्की जैन की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके हमें जरुर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।