एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को ऐसी एक्सेसरीज पहनना पसंद है, जो उन्हें एक विवाहित महिला के रूप में दर्शाती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रिंसेस-कट इंगेजमेंट रिंग को करीब से दिखाया। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों बेहद खुश हैं। लंबे इंतजार के बाद वो अपनी लाइफ के उस फेज को एंजॉय कर रही हैं, जिसका सपना उन्होंने हमेशा से देखा है। अंकिता ने हमेशा अपने प्यार विक्की जैन से शादी करने की इच्छा व्यक्त की थी और आखिरकार अंकिता अपने प्रिय पति विक्की के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में, इस जोड़ी ने रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' भी जीता था।
रियलिटी शो के दौरान हमने अंकिता और विक्की के अटूट बंधन की एक प्यारी झलक देखी थी। इस जोड़े ने एक साथ रहने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा था कि, उनकी लंबी दूरी की शादी कितनी मुश्किल है। वह अपने प्यारे पति विक्की के साथ अपने लगाव के बारे में बात करते हुए भावुक हो गई थीं।
(ये भी पढ़ें- ब्लॉगर दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक लहंगा, अनोखे 'कमरबंद' ने खींचा ध्यान)
7 जून 2022 को अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सगाई की अंगूठी की एक झलक पोस्ट की। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, अंकिता अपने मैनीक्योर किए हुए हाथों को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। हालांकि, यह उनकी प्रिंसेस-कट डायमंड रिंग थी, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां देखें इसका स्क्रीनशॉट।
(ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ ने परिवार संग लोनावला में मनाया 34वां जन्मदिन, सेलिब्रेशन की फोटोज आईं सामने)
इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अंकिता और विक्की ने अपने नए घर में जाने के बारे में बात की थी। विक्की ने खुलासा किया था कि, वे अभी तक अपने नए घर में नहीं गए हैं, क्योंकि रेनोवेशन का काम समय पर पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने आगे कहा था कि, वह अपनी पत्नी अंकिता के घर में घर जमाई के रूप में रह रहे हैं। विक्की ने मजाक में यह भी कहा था कि, वह न सिर्फ अंकिता का बेडरूम, बल्कि उनकी अलमारी भी शेयर कर रहे हैं।
14 दिसंबर 2021 को अपनी शादी के लिए अंकिता ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक सुंदर सुनहरा लहंगा पहना था। उनके लुक को एक शानदार गोल्डन दुपट्टे से उभारा गया था। वहीं, विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी को चुना था।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 2 लाख रुपये की सीक्विन मैक्सी ड्रेस, 'बुलगारी' के इवेंट में आईं नजर)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अंकिता को आखिरी बार रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में देखा गया था। तो आपको एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।