हाल ही में, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 'बिग बॉस 17' में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। इस दौरान, वह थोड़ी भावुक भी नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' अपने शुरुआती एपिसोड से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी शो का हिस्सा हैं, जो अपने पति विक्की जैन के साथ बीबी हाउस में आई हैं। शो में उनके पति विक्की को काफी पसंद भी किया जा रहा है। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह इस सीजन के 'मास्टरमाइंड' हैं। अब, एक लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने अपने एक्स-दिवंगत बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। इस दौरान, वह काफी भावुक होती हुई नजर आईं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अपने को-कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार के साथ बातचीत के दौरान, अंकिता ने कहा, “जब आप बिना शर्ट के घूमते हैं, तो आप मुझे सुशांत की याद दिलाते हैं। उनकी फिजिक बिल्कुल तुम्हारे जैसी थी।” अंकिता ने दिवंगत बॉलीवुड स्टार को 'एक बेहद मेहनती व्यक्ति' के रूप में भी याद किया।
जब Ankita Lokhande ने Sushant Singh Rajput को याद कर कहा- 'मेरा दूल्हा छोड़कर चला गया..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
उन्होंने आगे कहा, “सुशांत नेक्स्ट लेवल तक मेहनती थे। वह बहुत बिजी रहते थे और एक पूर्णतावादी थे। मैं बहुत सरल रहती हूं, लेकिन वह चीजों की गहराई में उतर जाते थे। वह लोगों की बातों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते थे। लोग ट्विटर पर उनके बारे में जो भी बात करते थे, वह उससे भी प्रभावित होते थे।'' अंकिता ने आगे कहा कि वह अपने आस-पास मौजूद सभी लोगों का ख्याल रखते थे। उन्होंने बताया, "सुशांत के पास उनके लिए खड़ा होने वाला कोई नहीं था।"
सुशांत को याद करते हुए अंकिता थोड़ी भावुक भी हो गईं। वीडियो में वह अपने आंसू को पोंछती हुई दिखाई दीं। वहीं, जब अभिषेक ने इस टॉपिक को उठाने के लिए अंकिता से माफ़ी मांगी, तो अंकिता ने कहा कि वह हमेशा सुशांत पर 'बहुत गर्व' महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे उनके बारे में बात करना पसंद है। वह एक फैमिली थे।''
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Ankita Lokhande ने 'बिग बॉस 17' के घर में बेबी प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब बनेंगी मां? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, अंकिता ने शो में खुलासा किया था कि सुशांत ने उन्हें बिना कोई स्पष्टीकरण दिए उनसे ब्रेकअप कर लिया था और उन्हें अभी भी पता नहीं है कि वे अलग क्यों हुए थे। अपने को-कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, “वो एकदम एक रात में गायब हो गया। सफलता मिल रही थी, तो लोग उनके कान भर रहे थे।”
अंकिता ने यह भी बताया कि सुशांत से अलग होने के बाद उन्हें आगे बढ़ने में ढाई साल लग गए। उन्होंने दावा किया था कि भले ही सुशांत अपने ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ गए थे, लेकिन वह लंबे समय तक किसी और के साथ डेटिंग की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। हालांकि, विक्की को वह बहुत पहले से जानती थीं, लेकिन उन्हें 'हां' कहने में भी अंकिता को काफी वक्त लग गया था।
बता दें कि अंकिता और सुशांत ने एकता कपूर के टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ काम किया था। इसी दौरान, उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। उन्होंने 2010 में डेटिंग शुरू की थी और 6 साल बाद 2016 में वे अलग हो गए थे।
अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन 100 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, जीते हैं शाही जिंदगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, अंकिता के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।