हाल ही में, मम्मी बनी टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे और पति के साथ दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassandani) और उनके पति रोहित रोड्डी (Rohit Reddy) 9 फरवरी 2021 को एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। पहली बार माता-पिता बनकर वह बेहद खुश हैं और वे इस खुशी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अनिता ने अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे और पति के साथ दिखाई दे रही हैं।
आपको वो फोटो दिखाएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''ओह बॉय!'' रोहित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर किसी ने उन्हें बधाई दी थी। (ये भी पढ़ें: दूसरी बार शादी रचाने जा रही हैं दीया मिर्जा, इस तारीख को वैभव रेखी संग लेंगी सात फेरे)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 12 फरवरी 2021 को अनिता ने हस्सनंदनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस के पति रोहित और उनका बेटा दिखाई दे रहा है। फोटो में अनिता की गोद में उनका बच्चा नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर उन्होंने एक इमोजी लगा रखी है, जिसकी वजह से उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'और इस तरह हम तीन हुए! अपने बेस्ट के साथ हम धन्य हैं। आपकी खूबसूरत शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।' अनिता की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: भाई राजीव के जाने से बेहद दुखी हैं रणधीर कपूर, भावुक होकर बोले- 'अब मैं अकेला रह गया')
इसके पहले, 11 फरवरी को अनिता के पति रोहित रेड्डी ने हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनिता ने अपने बेबी बॉय को अपनी गोद में ले रखा है और रोहित अपने बच्चे को देखकर बेहद खुश हैं। हालांकि, इस वीडियो में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘कॉपी पेस्ट।’
वही, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय की एक झलक भी शेयर की थी। इस फोटो में बेबी रोहित रेड्डी की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें न तो रोहित का चेहरा दिख रहा है और ना ही बच्चे का। हालांकि, इसके बावजूद फैंस इस फोटो पर अपना खूब सारा प्यार लुटाया था। (ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस' से बाहर होने के बाद अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक संग तलाक पर दी अपनी प्रतिक्रिया)
फिलहाल, एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी अपने पहले बच्चे को पाकर बेहद खुश हैं। तो आपको अनिता द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।