प्रेग्नेंट टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस से पूछा कि, 'क्या लगता है लड़का होगा या लड़की?' इस पर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने कमेंट किया है...
टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) बहुत जल्द मम्मी बनने वाली हैं। इसको लेकर वो बेहद एक्साइटेड हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी और बेबी बंप से जुड़ी चीजें फैंस संग शेयर कर रही हैं। हाल ही में अनिता ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस से पूछा कि, 'आपको क्या लगता है लड़का होगा या लड़की?' एक्ट्रेस के इस सवाल पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी जवाब दिए हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग शादी रचाई थी। शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। ऐसे में अनिता और उनके पति रोहित दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए अपने एक्सप्रेशन फैंस के साथ लगातार साझा कर रहे हैं। इस बीच 8 दिसंबर 2020 को अनिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह ब्लू क्रॉप टॉप और पैंट में बेबी बंप फलान्ट करती नजर आ रही हैं। फोटोज में उनके एक्सप्रेशन से उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। (ये भी पढ़ें: पति शोएब ने शेयर किया पहला फैमिली वीडियो, तो दीपिका कक्कड़ ने सुसराल वालों के साथ किया डांस)
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''अब यह सब रियल में फील हो रहा है। क्या लगता है लड़का या लड़की?'' अनिता की इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं, एक्टर करणवीर बोहरा ने कमेंट में लिखा, ''जुड़वा।'' ध्यान रहे कि, करणवीर भी जल्द ही दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी भी प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, करणवीर अभी जुड़वा बेटियों के पिता हैं।
इससे पहले, अनिता हस्सनंदनी ने 3 दिसंबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें अनिता अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और रोहित उनके साथ खड़े होकर अलग-अलग तरीके के एक्सप्रेशन दे रहे हैं। एक अन्य फोटो में अनिता जहां हंसती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं रोहित उनके बेबी बंप की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में अनिता ने लिखा था, 'पति पत्नी और वो।' (ये भी पढ़ें: कपिल ने पूछा- शादी में परफॉर्म करने के लिए ससुराल वालों से फीस ली थी? जानें नेहा कक्कड़ का जवाब)
इन दिनों अनिता अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं, और उनके पति रोहित आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी लविंग वाइफ के हर मोमेंट की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 2 दिसंबर 2020 को रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो बेबी बंप के साथ नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'महिलाओं के प्रेग्नेंसी शूट इस तरह के होते हैं।' रोहित की इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया था। (ये भी पढ़ें: 4 साल तक अर्चना पूरन सिंह को छिपानी पड़ी थी अपनी शादी, अब खुद बताई इसके पीछे की वजह)
फिलहाल, अनिता अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और इस पल को वो खुलकर एंजॉय कर रही हैं। तो अनिता के इस सवाल पर आप अपनी प्रतिक्रिया हम तक कमेंट के जरिए पहुंचा सकते हैं। तो हमें कमेंट करके इस पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।