बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर एक कूल डैडी के तौर पर जाने जाते हैं। अब उन्होंने मां बनने जा रही अपनी बेटी सोनम कपूर को सलाह दी है कि, उन्हें कैसी मां बनना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक कूल डैड हैं। वो हमेशा अपने बच्चों के साथ दोस्तों जैसी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। अब वो जल्द ही नाना बनने जा रहे हैं, जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि, वो अपनी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को कैसी मां बनते हुए देखना चाहते हैं।
सोनम कपूर ने 21 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की खबर सुनाते हुए पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं थीं, जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। तस्वीरों में सोनम एक काले रंग की मोनोकिनी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्हें बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता था। जल्द ही माता-पिता बनने की खुशी कपल के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। सोनम ने कैप्शन में लिखा था, ''चार हाथ, जो आपकी बहुत अच्छी परवरिश करेंगे। दो दिल, जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।'' एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद से ही उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो अगस्त में सोनम की डिलीवरी होने वाली है। अब एक्ट्रेस की डिलीवरी से पहले उनके डैडी कूल अनिल कपूर ने उन्हें एक एडवाइस दी है।
(ये भी पढ़ें- करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा ने NGO में मनाया बेटे कविश का जन्मदिन, शेयर किया क्यूट वीडियो)
'इंडिया टुडे' से बातचीत में जब एक्टर अनिल कपूर से सोनम की प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ सवाल पूछे गए, तो उन्होंने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए बेटी को एक सलाह भी दे डाली। अनिल ने कहा, "जब मुझे पता चला (सोनम की गर्भावस्था के बारे में), तो मैं भावुक और बहुत खुश था। ये एक खूबसूरत बात है। आजकल की मांएं थोड़ी ज्यादा प्रोटेक्टिव होती हैं। जब मैं अपनी पत्नी से बातें सुनता हूं, तो मुझे लगता है कि, आपको ओवर प्रोटेक्टिव नहीं होना चाहिए।"
बता दें कि, अनिल कपूर ने 21 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि, सोनम की गर्भावस्था के पहले चरण के शुरू होने पर वो बहुत एक्साइटेड और खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पर सोनम और उनके पति आनंद आहूजा की एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें सोनम बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, "अब अपने जीवन के नए रोल 'नाना' बनने की तैयारी कर रहा हूं। हमारा जीवन अब पहले जैसा नहीं रहेगा, ये और ज्यादा अच्छा हो जाएगा। सोनम-आनंद आपने हमें इस अतुल्य खबर सुनाकर खुश कर दिया है।''
(ये भी पढ़ें- अमृता राव का 'लव लाइफ' पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'पहले अनमोल ने नहीं, किसी और ने किया था प्रपोज')
अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही 'जुग जुग जियो' में दिखाई देंगे। ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें आईं सामने, पिंक ड्रेस में लग रहीं बेहद सुंदर)
फिलहाल, बेटी सोनम को पिता अनिल कपूर की दी गई इस सलाह पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताए, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।