एक्ट्रेस नेहा धूपिया के जन्मदिन पर उनके पति अंगद बेदी ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
अपने बेबाक बयानों से चर्चा में बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और उनके पति व एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) आज यानी 27 अगस्त 2021 को अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक को सेलिब्रेट कर रहे हैं! जी हां, आज नेहा का जन्मदिन है और उनके प्यारे पति ने इसे उनके लिए खास बनाने की कोशिश की है। खैर! इस साल नेहा का जन्मदिन पहले से ही खास है, क्योंकि वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सात महीने की प्रेग्नेंट नेहा को उनके पति अंगद ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक्ट्रेस के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।
27 अगस्त 2020 को नेहा धूपिया के 40वें बर्थडे पर उनके पति अंगद बेदी ने अपने इंस्टा हैंडल पर नेहा को गले लगाते हुए उनके साथ दो तस्वीरें साझा की थीं और अपनी 'मिसेज' के लिए एक खास नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "मेरी मिसेज... मेरी ताकत का स्तंभ!! आपको जन्मदिन की बहुत बधाई।"
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने सेलिब्रेट किया बेटी मीशा कपूर का बर्थडे, लाडली के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट)
वहीं, आज यानी 27 अगस्त 2021 को नेहा धूपिया के 41वें बर्थडे के मौके पर अंगद बेदी ने अपनी पत्नी को दिल खोलकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर दूसरे बेबी के अनाउंसमेट फोटोशूट की एक तस्वीर साझा की है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "मेरे शक्ति स्तंभ को जन्मदिन की बधाई। आपको केवल 27 अगस्त को ही जश्न मनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जीवन भर हर रोज जश्न मनाया जाना चाहिए!!! वाहेगुरु आपको वह सब कुछ दें, जिसकी आप कामना करती हैं और भी बहुत कुछ दें। सिर ऊंचा करके आगे बढ़ती रहें। मैं इस जीवन में आपकी अद्भुत यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा रहा हूं। काश हम आने वाले वर्षों को एक साथ यादगार बनाएं। मैं हमेशा आपका हाथ पकड़कर धन्य रहूंगा और आप हमेशा रियल रहें, जैसी हैं। आई लव यू मेहर की मां।"
(ये भी पढ़ें- नुसरत जहां बनीं मां, रूमर्ड BF यश दासगुप्ता अस्पताल में मौजूद, पति निखिल जैन ने दी प्रतिक्रिया)
इसके अलावा, अंगद बेदी ने मिड-नाइट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर नेहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर भी साझा की है, जो कि नेहा के जन्मदिन के केक की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "@nehadhupia आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यार"।
वहीं, नेहा धूपिया ने अपने आईजी हैंडल पर रील शेयर करते हुए दिखाया कि, उनके जन्मदिन के पूर्व की नाइट कैसी रही! वीडियो में नेहा बीमार लग रही थीं, क्योंकि उन्हें जुकाम हो गया था। वीडियो के कैप्शन में नेहा ने लिखा था “#birthdayeve … यहां मैं आ रही हूं … हां !!! #sick #ageisjustanumber।"
(ये भी पढ़ें- पति राज कुंद्रा के जेल में होने के बीच शिल्पा शेट्टी ने लिखा- 'मैंने गलती की, लेकिन कोई बात नहीं')
अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 19 जुलाई 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जैसी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में नेहा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं, और अंगद ने अपनी बेटी मेहर को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। कैप्शन में नेहा ने लिखा था, "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे... सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे, वह था थैंक्यू, गॉड"। दूसरी ओर अंगद ने अपने कैप्शन में लिखा था कि, "नया होम प्रोडक्शन जल्द ही आ रहा है। वाहेगुरु मेहर करे।"
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, नेहा धूपिया और अंगद बेदी मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद नवंबर 2018 में नेहा और अंगद पहली बार माता-पिता बने थे, अभिनेत्री ने एक बच्ची को जन्म दिया था। अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी ने अपनी पोती का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा धूपिया अक्टूबर 2021 में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
फिलहाल, हम भी एक्ट्रेस नेहा धूपिया को उनके बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको अंगद बेदी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।