'ये काली काली आंखें' फेम अभिनेत्री आंचल सिंह अपने भाई के आनंद कारज समारोह में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
नेटफ्लिक्स का शो 'ये काली काली आंखें' इन दिनों अपनी शानदार स्क्रिप्ट और बेहतरीन स्टार कास्ट के कारण एक बड़ी सनसनी बन गया है। यह शो यूपी के एक छोटे से शहर की एक महिला के बारे में है। अभिनेत्री आंचल सिंह (Anchal Singh) ने इस शो में एक मोहक महिला की भूमिका निभाई है। उन्होंने दिखाया है कि, एक औरत को पुरुषों को लुभाने के लिए काले कपड़े या गहरे लाल रंग की लिपस्टिक लगाने की ज़रूरत नहीं है। हाल ही में, एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में पहुंची थीं, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं।
आंचल सिंह की बात करें, तो उनका जन्म 5 अप्रैल 1992 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित शो और फिल्मों जैसे 'द वाइफ -टिल डेथ डू अस (2021)' और 'ज़ख्मी (2020)' में काम किया है। आपने उन्हें कई टीवी विज्ञापनों में भी देखा होगा। इसके अलावा, उन्होंने रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा जोनस, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अन्य हस्तियों के साथ काम किया है।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने अपनी दोस्त की शादी में की वचन रस्म की मेजबानी, क्यूट अंदाज पर फिदा हुए फैंस)
हाल ही में, आंचल ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने भाई की शादी की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने शादी में यह सुनिश्चित किया था कि, उनका लुक बहुत ही सिंपल हो, इसलिए एक्ट्रेस ने शादी के लिए पीले रंग का ए-लाइन सूट पहना था। जहां उनके कुर्ते की नेकलाइन को गोल्डन एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था, वहीं उनके कुर्ते की बेल स्लीव्स पर भी ऐसा ही वर्क था। उन्होंने अपने लुक को पर्पल रंग के कट-वर्क बॉर्डर दुपट्टे के साथ पूरा किया था। इसे मिनिमल रखते हुए उन्होंने अपने लुक में मांग टीका और गोल्डन चूड़ियां ऐड की थीं।
(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधीं 'इश्कबाज' फेम मानसी श्रीवास्तव, ब्राइडल एंट्री से वरमाला तक की देखें झलकियां)
वैसे, बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि, आंचल सिंह ने 2017 में एक्टर रणबीर कपूर के 'एशियन पेंट्स' के प्रसिद्ध विज्ञापन के साथ पहले ही प्रसिद्धि प्राप्त कर ली थी। रोमांटिक रेनमेकर विज्ञापन में आंचल ने रणबीर की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी, जिनके माता-पिता उनकी शादी करवा रहे थे। जब तक उनके माता-पिता उनकी शादी करने के लिए राजी नहीं हुए, तब तक रणबीर उनके विवाह स्थल पर आकर बादलों की बारिश करने के लिए गाते थे। ये विज्ञापन दर्शकों को बहुत पसंद आया था और इसका जिंगल सभी का पसंदीदा बन गया था।
(ये भी पढ़ें- मानसी श्रीवास्तव ने अपने हल्दी सेरेमनी में दिखाया स्वैग लुक, नर्वस दिखे दूल्हे राजा, देखें वीडियो)
आंचल सिंह ने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से राजनीति विज्ञान ऑनर्स में स्नातक किया है। उन्होंने 'देना बैंक' के एक विज्ञापन के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। पढ़ाई के साथ-साथ, उन्होंने विभिन्न विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था और आखिरकार उन्होंने महसूस किया था कि, उन्हें अभिनय में महारत हासिल करनी है और वह मुंबई आ गई थीं। उनकी पहली फिल्म 'श्री सिद्धार्थ गौतम' श्रीलंकाई सिनेमा इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। उन्होंने फिल्म 'ढिल्लुकु धुड्डू' से टॉलीवुड में डेब्यू किया था और 2020 में वेब सीरीज़ 'अनदेखी' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था।
फिलहाल, आंचल अपने करियर में ऊंचाईयों को छू रही हैं। तो आपको उनकी खूबसूरत तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।