अनंत अंबानी ने अपनी बारात के दौरान 'रिचर्ड मिल' ब्रांड की एक बेहद महंगी घड़ी पहनी थी। इसमें कीमती रत्न जड़े होने के साथ ही इसके डायल पर ब्रह्मांड का सीन दिखाया गया है। आइए दिखाते हैं।
बिजनेसमैन अनंत अंबानी (Anant Ambani) को घड़ियों से कितना प्यार है, यह तो सभी जानते हैं। अनंत को अक्सर अपनी घड़ियों के शानदार कलेक्शन को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। उन्हें घड़ियों से इतना प्यार है कि उन्होंने अपनी शादी में अपने दोस्तों को कुछ महंगी घड़ियां भी गिफ्ट कीं। वहीं दूसरी ओर, अनंत को राधिका मर्चेंट के साथ अपनी शादी के दौरान कुछ महंगी और क्लासी घड़ियां पहने हुए देखा गया। हाल ही में, हमें 'रिचर्ड मिल' ब्रांड की ऐसी ही एक बेहद खूबसूरत घड़ी की झलक मिली, जिसे अनंत ने अपने साफा बांधने की रस्म और बारात में पहना था।
12 जुलाई 2024 को अपने साफा बांधने की रस्म और बारात के लिए अनंत अंबानी ने अबू जानी-संदीप खोसला के कलेक्शन से व्हाइट पैंट के साथ एक हैवी एम्बेलिश्ड ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी थी। इस शेरवानी को रेड कलर के ब्रोकेड से सिलवाया गया था और इस पर छोटे-छोटे पक्षियों के मोटिफ्स वाले ट्रेलिस पैटर्न बनाए गए थे। यह आउटफिट पूरी तरह से हाथ से कढ़ाई की गई थी और क्रिस्टल व असली चांदी के सीक्विन से सजी हुई थी। असली गोटा से बने बंधनी साफा और एलिफेंट ब्रोच के साथ अनंत ने अपने लुक को फाइनल किया था। जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी उनकी महंगी कलाई घड़ी और हाल ही में हमें इसकी कीमत पता चली।
इस दिन, अनंत अंबानी ने 'रिचर्ड मिल RM 52-05 टूरबिलियन फैरेल विलियम्स' घड़ी पहनी थी। इसकी विशेषताओं की बात करें, तो घड़ी में सबसे आकर्षक चीज यह थी कि इसके डायल पर मंगल ग्रह से पृथ्वी कैसी दिखती है, इसका चित्रण किया गया था। अन्य विशेषताओं के अलावा, बेजल और केस के पीछे की तरफ नीलम जड़े हुए हैं। यह रचना एक उत्कीर्णक, एक इनेमलेर और एक चित्रकार के संयुक्त प्रयासों से की गई थी, जिन्होंने मिलकर डायल के छोटे से स्पेस में ही ब्रह्मांडीय सीन को दर्शाने के विचार को क्रियान्वित किया था।
Anant Ambani की 100 सोने की पत्तियों से बनी 'पिचवाई' पेंटिंग वाली जैकेट को बनाने में लगे 600 घंटे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह घड़ी वास्तव में ब्रह्मांड और उसके आस-पास के तारों को उसी तरह से दर्शाती है, जिस तरह से इसे बनाया गया है। घड़ी के बेसप्लेट में कुछ बड़े और शाइनी ब्लू कलर के एवेंट्यूरिन ग्लास हैं, जिन्हें 'गोल्डस्टोन' के रूप में जाना जाता है, जो भाग्य भी लाता है। इसमें लगे तांबे के क्रिस्टल की वजह से ग्लास चमकदार दिखता है। खैर, निश्चित रूप से इस तरह के पीस की कीमत बहुत ज़्यादा है। वेबसाइट के अनुसार, 'रिचर्ड मिल आरएम 52-05 टूरबिलियन फैरेल विलियम्स घड़ी' की कीमत 3,000,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 25,09,12,500 रुपए है।
Anant-Radhika की शादी में मेहमानों की दी गईं ये सुविधाएं, लैविश मेनू से कई स्टॉल्स तक, जानें सब कुछ
अपने संगीत समारोह के लिए अनंत अंबानी ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना था, जिस पर सिल्वर का जटिल वर्क किया गया था। बंधे हुए हेयरस्टाइल और क्लासी ब्रोच ने उनके लुक को और भी निखार दिया था। जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी उनकी महंगी घड़ी। उस दिन अनंत ने 'ऑडेमर्स पिगुएट' ब्रांड की एक घड़ी पहनी थी, जिसमें हीरे जड़े डायल और 18K व्हाइट गोल्ड का पट्टा था। इतना ही नहीं, घड़ी में नीलम व क्रिस्टल भी थे और इसकी कीमत 4,12,000 अमेरिकी डॉलर यानी 3,43,97,138 रुपए है।
Mukesh Ambani ने Isha-Akash और Anant की शादी में कितना पैसा किया खर्च? जानें कौन सी है सबसे महंगी
फिलहाल, अनंत की ब्रह्मांडीय सीन वाली कीमती घड़ी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।