हाल ही में, अंबानी फैमिली के घर हुए 'गणपति विसर्जन' समारोह से कुछ अनदेखी झलकियां सामने आई हैं, जिनमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पुजारी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं।
भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) संस्कृति और परंपराओं के लिए अपने प्रेम और सम्मान के लिए भी जाने जाते हैं, जो हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसके बारे में कोई दो राय नहीं है और उनके घर 'एंटीलिया' में आयोजित 'गणपति विसर्जन' की सामने आई लेटेस्ट अनदेखी झलकियां उसी का सबूत हैं।
हाल ही में, हमें अंबानी परिवार द्वारा उनके घर 'एंटीलिया' में आयोजित गणपति विसर्जन की कुछ अनदेखी तस्वीरें मिलीं। एक झलक में नीता अंबानी को अपनी सासू मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जब उन्होंने कार्यक्रम में मेहमानों का स्वागत किया था। सास-बहू की जोड़ी अपनी-अपनी पारंपरिक साड़ियों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान, दोनों रॉयल सोफा कुर्सियों पर बैठी नजर आईं।
एक और झलक में हम इंगेज्ड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को देख सकते हैं, जो पुजारी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, जहां अनंत ने कढ़ाईदार नेहरू जैकेट के साथ मैरून कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं राधिका गोल्डन कलर के लहंगे में सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने हैवी लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज और शीयर दुपट्टा कैरी किया था। हाफ टाइड हेयरडू, डायमंड ज्वेलरी और सटल मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
जब Radhika Merchant ने गणपति दर्शन के दौरान छुए Nita Ambani के पैर, 'सासू मां' ने दिया था आशीर्वाद, झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, जब 21 सितंबर 2023 को अंबानी फैमिली ने ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी थी, उसकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सामने आए एक वीडियो में हम अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू राधिका को अपने मंगेतर अनंत अंबानी के साथ ढोल की थाप पर जमकर डांस करते हुए देख सकते थे। इस दौरान, गुलाल में रंगी हुईं राधिका सिंपल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। विसर्जन के दौरान, पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हुए राधिका की खुशी देखने लायक थी। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई हुई थी, जो सदियों पुरानी गुजराती परंपराओं 'गोल धना' और 'चुनरी विधि' के साथ शुरू हुई थी। उसके बाद कपल ने एक-दूजे को अंगूठी पहनाई थी। परंपराओं का पालन करते हुए अंबानी परिवार ने अपने निवास 'एंटीलिया' में सगाई समारोह का आयोजन किया था। सगाई में अनंत और राधिका ने भगवान कृष्ण से आशीर्वाद लिया था और फिर पूरी फैमिली के साथ गणेश पूजा भी की थी।
Shloka Mehta ने 'देवरानी' Radhika Merchant संग एंटीलिया में की थी गणपति पूजा, बेटे Prithvi ने की थी मदद, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, अंबानी फैमिली के गणपति विसर्जन की अनदेखी तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।