एक्ट्रेस Seema Deo का 81 की उम्र में हुआ निधन, Amitabh-Rajesh Khanna संग कर चुकी हैं काम

हाल ही में, हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री सीमा देव के निधन की खबर सामने आई है, जिन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। आइए आपको बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Aug 24, 2023 | 15:20:57 IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, अनुभवी अभिनेत्री सीमा देव (Seema Deo) का 24 अगस्त 2023 को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अल्जाइमर की समस्या से पीड़ित थीं। सीमा देव को 'आनंद' फिल्म में अमिताभ बच्चन की भाभी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, वह 'कोशिश' और 'कोरा कागज़' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। 

ADVT
ADVT

दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का हुआ निधन

सीमा देव के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके बेटे व फिल्म निर्माता अभिनय देव ने 'Indianexpress.com' संग बातचीत में साझा किया कि उनकी मां ठीक थीं। हालांकि, उन्हें अल्जाइमर की समस्या थी। उनके शब्दों में, “मां का आज (24 अगस्त) निधन हो गया। वह अल्जाइमर से पीड़ित थीं, अन्यथा वह ठीक थीं।”

इससे पहले, 2020 में अभिनय ने अपनी मां की हेल्थ कंडीशन के बारे में खुलासा किया था और ट्वीट किया था, “मेरी मां श्रीमती सीमा देव मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री अल्जाइमर से पीड़ित हैं। हम, पूरा देव परिवार उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र, जो उनसे इतना प्यार करता था, वे भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें।''

ADVT.
ADVT.

फेमस मराठी एक्ट्रेस थीं सीमा देव

बता दें कि कई हिंदी फिल्मों में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस सीमा मराठी सिनेमा में एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने अपने पूरे करियर में 81 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनके मराठी क्रेडिट में 'जगच्या पथिवर', 'वरदक्षिणा' समेत कई अन्य बड़ी फिल्में शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 2021 की मराठी फिल्म 'जीवन संध्या' में देखा गया था। फिल्म 'आनंद' में उन्होंने अमिताभ बच्चन के दोस्त 'डॉ. प्रकाश कुलकर्णी' की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं, 'डॉ. प्रकाश' के किरदार में कोई और नहीं, बल्कि उनके रियल पति रमेश देव ही थे। 

साल 2017 में सीमा ने कहा था कि उनके करियर का श्रेय उनके गुरु राजा परांजपे को जाता है। उन्होंने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा था, ''मैं अपने करियर में जो कुछ भी हासिल कर सकी, वह सब मेरे गुरु राजा परांजपे की वजह से है। उन्होंने न केवल मुझे अभिनय करना सिखाया, बल्कि मुझे इतनी कठोरता से प्रशिक्षित किया कि यह बहुत स्वाभाविक हो गया।''

ADVT.
ADVT.

1 साल पहले ही हुआ था सीमा देव के पति रमेश देव का निधन

जानकारी के लिए बता दें कि सीमा के पति व अनुभवी अभिनेता रमेश देव का एक साल पहले साल 2022 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 2011 में रमेश ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से अपनी एक बातचीत में कहा था कि उनकी पत्नी सीमा उनके लिए बहुत भाग्यशाली थीं। उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था कि वे पहली बार एक-दूसरे से लोकल ट्रेन में मिले थे और वह उनके बालों में लगे मोगरा की खुशबू से मंत्रमुग्ध हो गए थे। 

उन्होंने कहा था कि जिस दिन वह उनसे मिले, उन्हें एक महत्वपूर्ण फिल्म मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाते हुए साल 1963 में शादी कर ली थी। वे 59 सालों तक साथ रहे और फिर इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उनके जाने के एक साल बाद अब सीमा भी इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई हैं। 

ADVT.
ADVT.

सीमा के परिवार में उनके बेटे अजिंक्य देव और अभिनय देव हैं। फिलहाल, हम भी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा