बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नौवें महीने के बेबी बंप की फोटो शेयर की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) और उनके पति आरजे अनमोल (RJ Anmol) जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही इस बात की पुष्टि हुई थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नौवें महीने के बेबी बंप की फोटो शेयर की है। तो आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले ये जान लीजिए कि, बीते दिनों एक्ट्रेस अमृता राव ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बातचीत की थी। 'मुंबई मिरर' के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रेग्नेंसी पीरियड में उनके पति आरजे अनमोल किस तरह उनका ख्याल रख रहे हैं? उन्होंने बताया था कि, 'मुझे जो मन करता है मैं खाती हूं, और मुझे लगता है बेबी भी इससे काफी खुश है।' अमृता राव ने आगे बताया था कि, 'इस समय उनके पति आरजे अनमोल घर से ही काम कर रहे तो वह वह उनका बहुत ध्यान रखते हैं। वह अमृता के साथ काफी टाइम स्पेंड करते हैं।' एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'अनमोल मेरे और बेबी के लिए हर रात भगवद् गीता का एक चैप्टर पढ़ते हैं।' अब आइए आपको दिखाते हैं बेबी बंप की तस्वीर।
दरअसल, 19 अक्टूबर 2020 को अमृता राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। फोटो में जहां अमृता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति आरजे अनमोल अपने पत्नी की सपोर्ट लिए उनके साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने बताई अनुष्का शर्मा की डिलीवरी डेट, इस दिन बेबी को जन्म दे सकती हैं एक्ट्रेस)
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आपके लिए यह 10वां महीना है...लेकिन हमारे के लिए, यह 9वां महीना है!!! आश्चर्य-आश्चर्य.. अनमोल और मैं अभी नौवें महीने में ही हैं। इस खुशखबरी को मैं अपने फैंस और दोस्त के साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पर यही सच है... कि बेबी जल्द आ रहा है... मेरे और मेरे परिवार के लिए यह एक रोमांचक यात्रा है, आरजे अनमोल। और आप सभी को धन्यवाद! आशीर्वाद देते रहें।' #2020baby #2020mom #2020parents
ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है और सभी इस पर कमेंट करके कपल के घर आने वाली खुशियों के लिए बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: क्या गौहर खान की जल्द होने वाली है शादी? ज़ैद दरबार ने वैंडिग प्लान को लेकर किया खुलासा)
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के मुताबिक, उन्हें एक सूत्र ने बताया था कि, अमृता इन दिनों अपनी लाइफ के इस खूबसूरत समय को खूब एंजॉय कर रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। कपल के करीबी लोग ही इस बारे में जानते हैं। वह लॉकडाउन से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं और वह काफी खुश हैं। अमृता और अनमोल दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद ही निजी रखते हैं।
यहां आपको ये बता दें कि, अमृता और अनमोल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के चार साल बाद ये कपल अब माता-पिता बनने जा रहा है। कपल को उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब वो एक प्यारे से बेबी का पैरेंट्स बनेगा।
अगर अमृता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा अमृता साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' में अमृता राव और शाहिद कपूर की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अमृता को आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने बाल ठाकरे की वाइफ 'मीना ठाकरे' का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। (ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ ने होने वाले पति रोहनप्रीत से किया फ्लर्ट! तो रोहन 'बेस्ट जीजू' बनने की कर रहे प्रैक्टिस)
फिलहाल, ये कपल अपने आने वाले बच्चे का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है, और उसकी तैयारियों में भी लगा हुआ है। तो हम इस कपल के घर में आने वाले नन्हें मेहमान के लिए एडवांस में बधाई देते हैं। वैसे, आपको एक्ट्रेस अमृता राव के बेबी बंप की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।