हाल ही में, एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के 'IIFA 2022' के लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
स्टार कपल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बी-टाउन के पावर कपल हैं और इस बात में कोई दो-राय नहीं है कि, उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रहती है। एक साथ रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाने के बाद दोनों ने IIFA 2022 के रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमर बिखेरा, जिसे देख अमिताभ बच्चन भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी और इसके कुछ सालों बाद उन्होंने एक बेटी आराध्या का स्वागत किया था। ये कपल हमेशा अपनी बेटी के साथ ट्रेवल करते हैं। IIFA 2022 अबु धाबी में हो रहा है और वहां भी ये फैमिली अपने ग्लैमरस अवतार में पहुंची है।
(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने 'आईफा रॉक्स 2022' में पहनी 17 लाख रुपए की ब्लैक रफल्ड ड्रेस, दिखीं सुंदर)
हम सभी जानते हैं कि, अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय को कितना चाहते हैं। ऐसा कोई मौका नहीं होता है कि, अमिताभ अपने बेटे और बहू की तारीफ की कसीदे न पढ़ें। IIFA 2022 के दौरान भी यही देखने को मिला। अमिताभ बच्चन ने IIFA के ट्विटर हैंडल पर कपल की शेयर की गई तस्वीर को रीट्वीट किया और एक हार्ट इमोजी के साथ प्यारा कैप्शन देते हुए लिखा, “स्मैशिंग”।
वहीं, इस समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो बहुत मजेदार है। IIFA के इंस्टा हैंडल पर शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ डांस कर रहे हैं। ऐश्वर्या और आराध्या जहां चेयर पर बैठी हैं, वहीं अभिषेक डांस में मग्न हैं। यहां देखिए वो प्यारा वीडियो।
लुक की बात करें तो, अभिषेक ने इस कार्यक्रम में एक काले और भूरे रंग का सूट पहना था, जबकि ऐश्वर्या फुल स्लीव्स ड्रेस में नजर आईं। उनकी ड्रेस पर कलरफुल फूलों के डिजाइन थे। ऐश्वर्या ने अपने लुक को रेड लिप्स के साथ पूरा किया था और बीच की मांग बनाकर बालों को खुला छोड़ दिया था। हमेशा की तरह वह अपने लुक में स्टनिंग लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट विन्नी अरोड़ा पिंक डूंगरी में निकलीं खजाने की खोज पर, क्यूट तस्वीरें कीं शेयर)
फिलहाल, आपको अभिषेक और ऐश्वर्या का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।