दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का उनके हमशक्ल शशिकांत पेडवाल के साथ नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। आइए देखते हैं।
अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुछ समय पहले सेट पर अपने हमशक्ल शशिकांत पेडवाल से मुलाकात की थी, जो उनके साथ एक अद्भुत समानता साझा करते हैं। हाल ही में, इसका एक वीडियो सामने आया है। शशिकांत द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अमिताभ अपनी वैनिटी वैन के बाहर उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सभी के सामने शशिकांत को आशीर्वाद भी दिया। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने बेटे वायु की अपनी दादी संग प्यारी फोटो की शेयर, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं)
वीडियो में अमिताभ सफेद कुर्ता-पायजामा में अपनी वैनिटी से बाहर निकले। वीडियो ठंड के महीनों के दौरान रिकॉर्ड किया गया लग रहा है, क्योंकि अभिनेता ने जैकेट के साथ टोपी भी पहन रखी है। शशिकांत के बगल में खड़े होने के दौरान उन्होंने एक फेस मास्क भी पहना हुआ है। वीडियो में शशिकांत उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को अब शशिकांत ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। अब इस पर नेटिजंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत खुशी हुई आप दोनों को साथ देखकर।' एक और नेटिजन ने लिखा, 'बधाई हो सर, आखिर वो दिन आ ही गया।' कई लोगों ने उन्हें 'जुड़वा' भी कहा।
(ये भी पढ़ें- अली फजल और ऋचा चड्ढा 176 साल पुरानी फर्नीचर मिल में रखेंगे रिसेप्शन, वजह है बेहद खास)
शशिकांत स्टेज शो के लिए अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ के लुक से लेकर उनकी आवाज तक, शशिकांत अभिनेता के हमशक्ल के रूप में काफी लोकप्रिय हैं और खुद को बिग बी का एक बड़ा प्रशंसक मानते हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने 'ईटाइम्स' को बताया था, ''मैं अपने माता-पिता को बताए बिना मिस्टर बच्चन की फिल्में देखने जाता था। मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं। पहली फिल्म जो मैंने उनकी देखी, वह थी 'सात हिंदुस्तानी', लेकिन यह 'जंजीर' थी, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।''
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ को हाल ही में, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। वह अगली बार रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'गुडबॉय' में दिखाई देंगे। उनके पास बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा के साथ फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की फिल्म 'उंचाई' भी है। इसके अलावा, वह प्रभास और दीपिका पादुकोण प्रोजेक्ट के का भी हिस्सा हैं।
फिलहाल, आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।