अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ अपने पुराने घर 'प्रतीक्षा' में दिवाली मनाई, जिसकी एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।
भारत में 04 नवंबर 2021 जश्न का दिन है, क्योंकि इस दिन हर शख्स अपने घर में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अपने पूरे परिवार के साथ अपने पुराने घर ‘प्रतीक्षा’ में दिवाली मना रहे हैं, जिसकी एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले अमिताभ बच्चन की पूरी फैमिली के बारे में जान लेते हैं। एक्टर ने अदाकारा जया बच्चन के साथ शादी की है। उन्हें दो बच्चे हैं, बेटी का नाम श्वेता बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। श्वेता, जोकि एक कॉलमनिस्ट हैं, उन्होंने निखिल नंदा से शादी की है और दो बच्चों नव्या नवेली नंदा व अगस्त्य नंदा की मां हैं। वहीं, अभिषेक पेशे से एक्टर हैं और उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की है। उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है।
(ये भी पढ़ें- बिग बी के इन फैमिली मेंबर्स को नहीं जानते होंगे आप! बुआ से लेकर दादा-दादी तक जानें सबके बारे में)
अब आपको बच्चन परिवार के दिवाली बैश की तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, बच्चन परिवार को दिवाली पूजा के बाद अपने पुराने घर ‘प्रतीक्षा’ से जाते हुए पैपराज़ी ने स्पॉट किया। कार में अमिताभ के अलावा उनकी बहू ऐश्वर्या, बेटे अभिषेक, नाती अगस्त्य नंदा और पोती आराध्या बच्चन को देखा जा सकता है। सभी काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ अपना जन्मदिन मनाने मालदीव गई थीं, जहां से वो 3 नवंबर 2021 मुंबई लौटी थीं। तीनों को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अभिषेक जहां क्रीम कलर के पैंट और पिंक कलर के हुड में दिखाई दिए थे, तो वहीं उनकी लेडीलव ने ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी थी और उनकी लाडली बेटी आराध्या ने अपनी मां को ट्विन करते हुए ब्लैक जींस और पिता अभिषेक को ट्विन करते हुए पिंक हुड पहन रखा था।
(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल संग दिवाली की तस्वीरें आईं सामने, खूबसूरत दिख रहा कपल)
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 2 नवंबर 2021 को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस फ्लोरल काफ्तान में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनकी बेटी रेड कलर की ड्रेस व पति अभिषेक पेस्टल कलर की टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के शानदार घर: 'जलसा' से पेरिस में लग्जरी विला तक, देखें आलीशान घरों की तस्वीरें)
फिलहाल, हम भी बच्चन परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।