टीवी एक्टर अमित टंडन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी रूबी टंडन को इस्तेमाल करने के लिए एक्ट्रेस मौनी रॉय को जमकर फटकार लगाई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
‘कसम तेरे प्यार की’ सीरियल से मशहूर हुए अभिनेता अमित टंडन (Amit Tandon) एक आदर्श पति के रूप में जान जाते हैं, जो अपनी पत्नी रूबी टंडन (Ruby Tandon) के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। हालांकि, साल 2017 में अमित टंडन ने पत्नी रूबी संग अपने रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन बाद में दोनों फिर एक साथ हो गए थे। हाल ही में, अमित ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouny Roy) के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, ‘इंडियन आइडिल’ के कंटेस्टेंट रह चुके अमित टंडन ने साल 2007 में डर्मेटोलॉजिस्ट रूबी के साथ शादी की थी। शादी के 10 साल बाद दोनों की मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम्स आ गई थीं और वे अलग रहने लगे थे। इसके कुछ समय बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की बात कही थी। अमित द्वारा उनके अलग होने की घोषणा के तुरंत बाद रूबी ने अपने जीवन में एक बड़ी समस्या का सामना किया और दुबई के जेल में बंद कर दी गईं।
(ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने पहली बार दिखाया बेटे अव्यान का चेहरा, मां की गोद में सोते हुए प्यारे लग रहे लाडले)
डीएचए (दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण) के अधिकारियों के अनुसार, कुछ सरकारी अधिकारियों को धमकाने के चलते उन्हें दुबई के जेल में बंद किया गया था। तब अमित बिना कुछ सोचे समझे अपनी एक्स वाइफ को छुड़ाने के लिए दुबई चले गए थे। ये भले ही रूबी के लिए बुरा समय था, लेकिन अमित ने जिस तरह उनका साथ दिया, उसने दोनों की शादीशुदा जिंदगी को एक और मौका दिया था। अब दोनों अपनी बेटी जियाना के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं।
अब आपको एक्टर के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, अमित टंडन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी के जेल में बंद होने के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए मौनी रॉय पर रूबी को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और बताया कि, जब उनकी पत्नी को उनकी जरूरत थी, तब मौनी ने उनका साथ छोड़ दिया था। एक्टर ने कहा, “मौनी रॉय कौन? मुझे पता है कि, मेरी पत्नी रूबी ऐसा नहीं कहेगी, लेकिन इसने उनका बहुत कुछ ले लिया है। मुझे नहीं लगता कि, मैं मौनी रॉय का चेहरा फिर कभी देखना चाहता हूं। उस लड़की ने मेरी पत्नी का इस्तेमाल किया।”
इंटरव्यू में अमित टंडन ने आगे बताया कि, मौनी दोहरे चेहरे वाली हैं। एक्टर ने एक्सप्लेन करते हुए कहा, “हमें लगा कि, वह असली हैं, लेकिन जब रूबी मुसीबत में थीं, तब मौनी ने उनका साथ छोड़ दिया था। जैसे लोगों के चेहरे बदलते हैं, वैसा ही हुआ। हमने उन्हें एक वास्तविक व्यक्ति के रूप में माना था, लेकिन उन्होंने रूबी की आत्मा को चोट पहुंचाई है। मिस रॉय, आपने रूबी को तब छोड़ दिया था, जब वह लॉ पॉइंट पर थीं, आज वह पहले से बड़ी हो गई हैं।”
(ये भी पढ़ें- नेहा धूपिया ने स्विमिंग पूल से ब्लैक मोनोकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज कीं शेयर)
अमित टंडन ने आखिर में यहां तक कहा कि, अगर कभी उनकी वाइफ रूबी मौनी के साथ सुलह करती हैं, तो उस दौरान वो उनके आस-पास नहीं रहेंगे। अभिनेता ने बताया, “रूबी ने सबके लिए बहुत कुछ किया है। वह बहुत निस्वार्थ हैं, वह अपने खाने का त्याग कर सकती हैं। मौनी रॉय के लिए हमारी तरफ से कोई माफी नहीं है। मैंने रूबी से कहा है कि, अगर वह कभी भी अपने जीवन में मौनी को वापस स्वीकार करती हैं, तो मैं उनके आसपास नहीं रहूंगा। मैं तो फिर गया।”
साल 2017 में जब अमित टंडन ने अलग होने के बाद फिर से पत्नी रूबी के साथ सुलह करने का फैसला किया था, तब उन्होंने ‘स्पॉटबॉय’ संग बातचीत में इसकी वजह बताई थी। उन्होंने कहा था, “रूबी एक बदली हुई इंसान हैं। जेल में उन्होंने महसूस किया कि, अमित ने उनके लिए जो किया, उस वक्त उनका साथ देने के लिए कोई नहीं आया था।”
(ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने वाइफ नताशा संग शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्टर की गोद में बैठी दिखीं स्टार वाइफ)
फिलहाल, अमित टंडन ने वाकई एक अच्छे पति होने का सबूत दिया और अलग होने के बावजूद अपनी पत्नी को मुसीबत से बाहर निकाला। वैसे, एक्टर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।