हाल ही में, तलाक की अफवाहों के बीच सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं।
भारत और पाकिस्तान के पसंदीदा कपल्स में से एक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पिछले कुछ समय से अपने अलगाव के लिए चर्चा में हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह कपल वर्तमान में 'द मिर्जा मलिक शो' नामक एक ओटीटी शो की मेजबानी कर रहा है, जिसके कारण सानिया और शोएब अपने तलाक की घोषणा करने में असमर्थ हैं। इस बीच सानिया सोशल मीडिया पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। उनका हालिया पोस्ट भी कुछ ऐसा ही है। आइए आपको दिखाते हैं।
दरअसल, सानिया मिर्जा ने 16 जनवरी 2023 की सुबह अपने बेटे इजहान के साथ एक सीक्रेट नोट शेयर किया। सानिया ने अपने बच्चे के गाल पर किस करते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरा बेटा मुझे बाहर निकलने में मदद कर रहा है।"
इसके पहले भी सानिया कई बार ऐसे ही सीक्रेट पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक पिक्चर मैसेज को रिपोस्ट किया था। सानिया के नोट में लिखा था, "दूसरों की सोच हमारी हदें तय नहीं करतीं। वे सिर्फ हमारी जरूरतों की एक पहचान हैं। सिर्फ इसलिए कि किसी के साथ एक लाइन खींची हुई है, इसका मतलब ये नहीं कि उसका व्यवहार गलत हो। कभी-कभी इसका मतलब सिर्फ ये होता है कि उनका व्यवहार मेरे लिए सही नहीं है।"
बात दें कि साल 2010 में सानिया मिर्ज़ा व शोएब मलिक शादी के बंधन में बंधे थे और 30 अक्टूबर 2018 को बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक का स्वागत किया था। उनके तलाक की अफवाहें सुर्खियों में आने के तुरंत बाद शोएब को पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर से रोमांटिक रूप से जोड़ा गया। लिंकअप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए आयशा ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि शोएब अपनी पत्नी के साथ खुश थे और वह इस कपल का सम्मान करती हैं। आयशा ने यह भी कहा था कि वह क्रिकेटर की अच्छी दोस्त हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पिछले दिनों अपने तलाक की अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए शोएब मलिक ने एक समाचार पोर्टल से कहा था कि यह उनका निजी मामला है और इसे अकेला छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि सानिया और वह अलग होने के बारे में किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, सानिया के पोस्ट के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।