दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर के अंदर की एक दीवार में उनके परिवार की कई अनदेखी तस्वीरें लगी हुई हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
अंबानी परिवार लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी से लेकर बच्चों ईशा, आकाश और अनंत अंबानी तक, हर सदस्य जमीन से जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं और यही उनकी सफलता का राज है। एशिया की सबसे धनी फैमिली होने के बावजूद अंबानी सबसे विनम्र परिवार है। हाल ही में, हमें अंबानी के घर के अंदर की एक झलक मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, अपने तीन प्यारे बच्चों, ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन मुकेश और नीता की शादी के बाद एक समय ऐसा भी आया था, जब नीता को बताया गया कि वह मां नहीं बन सकतीं। नीता हमेशा से मां बनना चाहती थीं और स्कूल में मां बनने पर निबंध लिखती थीं। उन्होंने एक बार 'आईडिवा' के साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि, वह धन, कनेक्शन और शक्ति के बावजूद अपने लिए एक दरवाजा, जो वो नहीं खोल सकती थीं, वो था मां बनने का सपना। हालांकि, उनका ये सपना भी तब पूरा हो गया था, जब नीता ने ईशा और आकाश को आईवीएफ के जरिए 23 अक्टूबर 1991 को जन्म दिया था। इसके चार साल बाद साल 1995 में अनंत अंबानी का जन्म हुआ था।
(ये भी पढ़ें: ईशा ने अपनी शादी में किया था मां के लुक को कॉपी, 35 साल पहले नीता अंबानी सजी थीं ऐसे)
9 दिसंबर 2021 को सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने सभी सेलेब क्लाइंट्स को उनके काम पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बहुत सारे सेलेब्स के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, इन तस्वीरों में जिसने हमारा ध्यान खींचा, वह थी अंबानी परिवार की एक फोटो वॉल, जिसके सामने वीना नागदा ने खड़े होकर पोज़ दिया था। यह मेमोरी वॉल एक खजाना है, क्योंकि इसमें परिवार के बहुत सारे अनदेखी तस्वीरों के फ्रेम लगाए गए हैं। ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के बचपन की तस्वीरों से लेकर उनके परिवार की छुट्टियों तक, धीरूभाई अंबानी से कोकिलाबेन अंबानी तक, इसमें अंबानी फैमिली के सभी मेंबर्स की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। तस्वीर में फूलों और मोमबत्तियों के बीच सजी हुई फोटो अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि, 10 दिसंबर 2021 को आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी का बर्थडे जामनगर (गुजरात) में उनके फार्महाउस पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर सौ पुजारी उनके स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना करेंगे और पूजा संपन्न करने के बाद आशीर्वाद देंगे। 'रिपब्लिक मीडिया' की मानें तो, 120 मेहमानों को बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्राइवेट जेट से जामनगर भेजा जाएगा।
(ये भी पढ़ें: नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)
अंबानी परिवार ने पृथ्वी के पहले जन्मदिन के अवसर पर आसपास के गांवों में 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाने की योजना बनाई है। वे इस अवसर पर अनाथालयों में दान करने और देश के 150 अनाथालयों में छोटे समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। मां श्लोका अंबानी द्वारा पृथ्वी के लिए नीदरलैंड से खिलौने आयात किए गए हैं।
वैसे, आपको मुकेश और नीता का मेमोरी वॉल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।