बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में अंबानी खानदान ने 'वाह वाह रामजी' गाने पर शानदार डांस प्रदर्शन किया। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।
Ambani Family Dance Performance: अंबानी फैमिली की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है, क्योंकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने परिवार में नई सदस्य राधिका मर्चेंट का स्वागत किया है। मुकेश व नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट ने 19 जनवरी 2023 को 'गोल धना' व 'चुनरी विधि' सेरेमनी के साथ हमेशा के लिए एक-दूजे को स्वीकार लिया है। जैसे ही अंबानी खानदान ने राधिका का अपने घर में स्वागत किया, परिवार ने एक प्यारा डांस किया और इसने एक सेकेंड में हमारे दिलों को पिघला दिया।
अंबानी परिवार के एक फैन पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हम मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी पीरामल और आनंद पीरामल को 'वाह वाह रामजी' गाने पर डांस करते हुए देख सकते हैं और यह वाकई किसी का भी दिल जीतने के लिए पर्याप्त है। तीनों कपल (माता-पिता, बेटे-बहू और बेटी-दामाद) ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लिया। अंबानी ने अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट का खुले हाथों और दिल से स्वागत किया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
एक अन्य वीडियो में ईशा अंबानी को अनंत और राधिका की सगाई में अपने सरप्राइज रिंग बियरर का परिचय देते हुए देखा गया। यह कोई और नहीं बल्कि उनका पालतू डॉगी था। जैसे ही ईशा घोषणा करती हैं, उनका डॉगी अनंत की ओर मंच पर आ जाता है। बाद में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को फूल बरसाते और जोड़े को आशीर्वाद देते देखा गया। अनंत और राधिका के माता-पिता सहित पूरे परिवार ने कपल के रिंग एक्सचेंज के बाद डांस भी किया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। अंबानी खानदान के सभी सदस्यों में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी भी थे, जिन्होंने अपने चाचू की सगाई समारोह का सबसे अधिक आनंद लिया। कुछ झलकियों में छोटे मंचकिन को सफेद पैंट और एक प्रिंटेड जैकेट के साथ लाल कुर्ता पहने देखा गया। पृथ्वी को अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ पूरे कार्यक्रम स्थल में घूमते देखा गया और सभी समारोहों को देखने के लिए बेहद रोमांचित दिखे। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने औपचारिक रूप से 19 जनवरी 2023 को अंबानी निवास 'एंटीलिया' में परिवार और दोस्तों के बीच सगाई कर ली। उनकी सगाई की रस्मों में 'गोल धना' और 'चुनरी विधि' जैसी सदियों पुरानी गुजराती परंपराएं शामिल थीं, जिसके बाद अंगूठी का आदान-प्रदान हुआ। इसमें उनकी बहुप्रतीक्षित शादी की पारंपरिक लगन पत्रिका पढ़ना, उसके बाद गणेश पूजा और कई अन्य कार्यक्रम शामिल थे। चाचू अनंत की सगाई में पृथ्वी अंबानी ने किए खूब मजे
अबू जानी संदीप खोसला के गोल्डन लहंगे में राधिका मर्चेंट किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। उनके लहंगे पर बारीक कढ़ाई की गई थी और उस पर सीक्विन वर्क किया गया था। उन्होंने अपने दुपट्टे को सुरक्षित करने के लिए अपनी कमर पर एक पतली चेन बेल्ट भी पहनी थी। डायमंड नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और मांग टीका उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे। श्लोका-ईशा और नीता के साथ राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री देखकर अनंत अंबानी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आप अनंत और राधिका के लिए अंबानी परिवार के डांस परफॉर्मेंस के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।