Amala Paul को बर्थडे पर अपने BF Jagat Desai से मिला सरप्राइज वेडिंग प्रपोजल, देखें वीडियो

मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अमाला पॉल को उनके बर्थडे पर उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई से एक ड्रीमी वेडिंग प्रपोजल मिला। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 26, 2023 | 19:44:11 IST

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) प्यार को एक और मौका देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी हां, अमाला पॉल को उनके बर्थडे पर लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई से एक ड्रीमी प्रपोजल मिला। बता दें कि अमाला पॉल की पहली शादी एएल विजय से हुई थी। हालांकि, शादी के तीन साल बाद दोनों अलग हो गए थे, लेकिन अमाला अभी भी शादी में विश्वास रखती हैं और ऐसा लगता है कि वह जल्द ही अपनी दूसरी शादी की योजना बनाएंगी।

ADVT
ADVT

अमाला पॉल को मिला सरप्राइज वेडिंग प्रपोजल

26 अक्टूबर 2023 को अमाला ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसने उन्हें अपने सरप्राइज प्रपोजल से हैरान कर दिया। जगत ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में हम जगत को कुछ डांसर्स के साथ डांस करते हुए देख सकते हैं और बाद में अमाला भी उनके साथ शामिल हो गईं। यही वह पल था, जब जगत अपनी गर्लफ्रेंड अमाला को प्रपोज करने के लिए घुटने के बल बैठे और वह बहुत हैरान दिखीं। इसके बाद अमाला ने किस के साथ उनका प्रपोजल स्वीकार किया।

ADVT.
ADVT.

रजनीकांत से नयनतारा तक, इन साउथ सुपरस्टार्स के असली नामों को नहीं जानते होंगे आप, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जश्न के लिए अमाला पिंक कलर के को-आर्ड सेट में सजी हुई थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। घुंघराले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। दूसरी ओर, जगत भी हैंडसम लग रहे थे। उन्हें व्हाइट कलर की टी-शर्ट और येलो कलर की जैकेट के साथ देखा गया। वीडियो के साथ जगत ने लिखा, "मेरी जिप्सी रानी ने 'हां' कहा #वेडिंगबेल्स, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।"

ADVT.
ADVT.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

एएल विजय के साथ अमाला की परेशानी भरी शादी

अमाला के अतीत के बारे में बात करें, तो फिल्म 'Deiva Thirumagal' में काम करने के दौरान उन्हें निर्देशक एएल विजय से प्यार हो गया था। वे साल 2014 में चेन्नई में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, उनके रिश्ते में खटास आ गई और साल 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी और 2017 में उन्हें तलाक मिल गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाला और उनके ससुराल वालों के बीच मतभेद थे।

अल्लू अर्जुन से प्रभास तक, ये साउथ इंडियन स्टार्स विज्ञापन के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस, जानने के लिए यहां क्लिक करें

जब अमाला के तलाक के लिए रजनीकांत के दामाद धनुष को ठहराया गया था जिम्मेदार 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएल विजय के पिता अल अजगप्पन ने साउथ स्टार धनुष पर अमाला और विजय की शादी को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने खुलासा किया था कि अमाला ने अपनी शादी के बाद अभिनय की दुनिया छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन धनुष ने अपनी फिल्म के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया था, जो उनके पूर्व पति के साथ उनके मतभेद का कारण बन गया था। हालांकि, जल्द ही अमाला ने स्थिति साफ कर दी थी और खुलासा किया था कि तलाक एक व्यक्तिगत निर्णय था और किसी से प्रभावित नहीं था।

ADVT.
ADVT.

जब साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने EX-बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराया था धोखाधड़ी का केस, जानें पूरा मामला

फिलहाल, आप अमाला के ड्रीमी प्रपोजल के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Anant Ambani-Radhika की संगीत सेरेमनी में उनके दोस्त डांस परफॉर्मेंस के जरिए दिखाएंगे उनकी लव स्टोरी

Payal Malik ने 'BB OTT 3' से बाहर होने पर की बात, कहा- 'सबको पता है वोटिंग की वजह से नहीं..'

Kusha Kapila ने अपने तलाक पर किए गए Samay Raina के कमेंट पर किया रिएक्ट, कहा- 'जब मैं सब मैनेज..'

Alia Bhatt ने बेटी Raha के फेवरेट आउटफिट का किया खुलासा, बताया बच्ची को किताबों में क्या है पसंद

Sarathkumar की बेटी Varalaxmi की 'मेहंदी' की तस्वीरें आईं सामने, क्रेप लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

Prabhas की 5 बेहद महंगी चीजें: प्राइवेट जेट से 'Rolls Royce' कार और शानदार घर तक, देखें पूरी लिस्ट

Luv Sinha ने Sonakshi की शादी में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे लिए परिवार..'

Payal Malik के 'BB OTT 3' से बाहर होने पर मुस्कुराते दिखे Armaan Malik, कहा- 'कोई बात नहीं'

Zaheer Iqbal पत्नी Sonakshi Sinha की सैंडल पकड़े आए नजर, तो नेटिजन ने कहा- 'जोरू का गुलाम'

Anant Ambani ने शादी से पहले लिया देवी मां का आशीर्वाद, 6.91 करोड़ की घड़ी पहने आए नजर

Virat Kohli ने पत्नी Anushka के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- 'तुम्हारे बिना यह संभव नहीं..'

Amitabh Bachchan ने बहू Aishwarya के नाम पर कॉलेज बनवाने का किया था वादा, लेकिन नहीं किया पूरा

Isha Ambani ने 'कृष्ण काली मंदिर' में की पूजा, सास-ससुर Swati-Ajay Piramal भी आए नजर

Hardik Pandya ने 'T20 WC' जीत के बाद पत्नी Natasa को किया वीडियो कॉल? इंटरव्यू में बयां किया दर्द

'T20 WC' जीतने पर Rohit Sharma हुए भावुक, पत्नी Ritika को लगाया गले, बेटी को कंधे पर बिठाए आए नजर

Jasprit Bumrah हुए इमोशनल, T20 WC का साक्षी बना उनका बेटा Angad, मैदान में पत्नी Sanjana को किया हग

Isha Ambani ने दादी Kokilaben Ambani से सीखी ये खास चीज, बताया अपनी फिटनेस का राज

T20 WC: Virat के इमोशनल होने पर बेटी Vamika को हुई चिंता, मॉम Anushka Sharma से पूछा ये सवाल

Nana Patekar ने अपने 2 साल के बेटे को खोने पर बयां किया दर्द, कहा- 'मेरी पहली चिंता थी कि लोग...'

मिलिए ​हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस से, जो हर महीने कमाती हैं 35 लाख रुपए, उनकी कुल संपत्ति है 52 करोड़