साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में, अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) आज यानी 29 सितंबर 2022 को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर स्टाइलिश स्टार ने अपनी लविंग वाइफ को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)
पहले तो ये जान लीजिए कि अल्लू अर्जुन एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक प्यारे पति और पिता भी हैं। अल्लू ने 6 मार्च 2011 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्नेहा रेड्डी से शादी रचाई थी। इसके बाद अप्रैल 2014 में अर्जुन पहली बार अपने बेटे अल्लू अयान के पिता बने थे। इसके दो साल बाद साल 2016 में अर्जुन के दूसरे बच्चे के रूप में उनकी बेटी अल्लू अरहा का जन्म हुआ था। स्नेहा और अर्जुन अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए सोशल मीडिया पर फोटोज व वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन पर फैंस अपना पर लुटाते हैं।
अब आइए आपको दिखाते हैं अल्लू द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 29 सितंबर 2022 को अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी स्नेहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में पूरी फैमिली साथ में दिख रही है। अपने बच्चों के साथ पोज देते हुए कपल बेहद खुश दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे क्यूटी।''
इसके अलावा, अल्लू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो शेयर की है, इसमें स्नेहा अपनी बेटी अरहा के साथ केक काटती दिख रही हैं। सामने टेबल पर दो स्वादिष्ट केक दिखाई दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट)
अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अपनी फिल्म 'पुष्पाः द राइज' की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा एक्शन से भरपूर होने की संभावना है। इसमें रश्मिका मंदाना को लीड रोल में दिखाया गया था। वह 'पुष्पा द राइज' में श्रीवल्ली के रूप में दिखी थीं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होगी। 'पुष्पा 2' का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है, जिन्होंने पहले भाग में 'ऊ अंतावा' और 'श्रीवल्ली' जैसे चार्टबस्टर्स सॉन्ग दिए थे।
(ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-स्नेहा की शादी की अनदेखी तस्वीरें: सगाई से रिसेप्शन तक रॉयल लुक में दिखा था कपल)
फिलहाल, हम भी स्नेहा रेड्डी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।