साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हैप्पी फैमिली की झलक दिखाई है। आइए देखते हैं वो वीडियो...
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भले ही टॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाते हैं, लेकिन उनके चाहने वाले सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश व दुनिया में फैले हुए हैं। अर्जुन अपनी लाजवाब एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। अर्जुन एक बेहतरीन आर्टिस्ट होने के साथ-साथ एक लविंग हसबैंड और पिता हैं। अर्जुन और उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे इंस्पायर्ड पेरेंट्स में से एक हैं। हाल ही में, स्टार वाइफ स्नेहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी हैप्पी फैमिली की झलक देखने को मिली है। आइए देखते हैं वो वीडियो।
पहले ये जान लीजिए कि, अल्लू अभिनेता चिरंजीवी के भतीजे हैं। उन्होंने फिल्म ‘गंगोत्री’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन को पहचान मिली, लेकिन स्टारडम उन्हें फिल्म ‘आर्या’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने टॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्म्स दी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अर्जुन ने काफी समय तक अपनी लेडीलव स्नेहा रेड्डी को डेट करने के बाद 6 मार्च 2011 को शादी रचाई थी। अर्जुन और स्नेहा अब दो क्यूट बच्चों के पेरेंट्स हैं। उनके बेटे का नाम अल्लू अयान है और बेटी का नाम अल्लू अरहा है। इन दिनों अल्लू अर्जुन कोरोना वायरस की चपेट में हैं और खुद को होम आइसोलेट किए हुए हैं।
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, एक-दूसरे की आंखों में खोया दिखा कपल)
अब आइए आपको दिखाते हैं स्नेहा का लेटेस्ट वीडियो। दरअसल, अल्लू अर्जुन की लविंग वाइफ स्नेहा रेड्डी ने 2 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि, एक आर्टवर्क बना हुआ है, जिसमें पूरी अल्लू फैमिली भी नजर आ रही है। इन वीडियो में बने सभी आर्किटेक्चर का इंट्रोडक्शन अर्जुन के बेटे अयान दे रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, आर्किटेक्चर में अल्लू अर्जुन, उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी, बेटे अयान और बेटी अरहा भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अल्लू और स्नेहा काफी रोमांटिक कपल के तौर पर दर्शाए गए हैं। इस आर्किटेक्चर में अर्जुन अपनी वाइफ स्नेहा को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अयान और उनकी छोटी बहन अपने डॉगी के साथ खड़े हैं। देखें वीडियोज के स्क्रीनशॉट्स।
बीते दिनों अल्लू अर्जुन अपनी पूरी फैमिली के साथ मालदीव वेकेशन पर गए थे। यहां पर एक्टर ने अपने बेटे अल्लू अयान का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीर एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, नन्हे अयान अपना बर्थडे केक काट रहे हैं। इस दौरान स्नेहा केक में लगी कैंडल निकाल रही हैं और अल्लू अर्जुन भी पीछे खड़े मुस्कुरा रहे हैं। वहीं, अयान के बगल में उनकी क्यूट बहन अल्लू अरहा खड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा था, ‘मेरे प्यारे बेटे बाबा अयान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको बहुत प्यार। आने वाले कई और खूबसूरत वर्षों की शुभकामनाएं।’
(ये भी पढ़ें- सुगंधा मिश्रा ने पालकी में बैठकर अपनी शादी में की थी एंट्री, शेयर कीं ग्रैंड वेडिंग की झलकियां)
ग्लैमर वर्ल्ड के ‘स्टाइल आइकन’ अल्लू अर्जुन दो बच्चों के पिता बनने के बाद खुद में काफी बदलाव महसूस करते हैं, जिसके बारे में एक्टर ने एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी के टॉक शो में बात की थी। इस शो में जब सामंथा ने अर्जुन की लाइफ से जुड़े बदलावों के बारे में पूछा था, तब एक्टर ने कहा था कि पिता बनने के बाद वो अपनी जिंदगी में काफी बदल गए हैं। उन्होंने कहा था, ‘पिता बनने के बाद मैं अब बहुत कम बद्दुआ देता हूं।’
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने अपने जेठ की शादी में जमकर की थी मस्ती, जेठानी सोफी टर्नर ने शेयर कीं अनदेखी फोटोज)
फिलहाल, अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। तो आपको स्नेहा के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।