साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे अल्लू अयान के जन्म के बाद उनके जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बात की थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कई फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ बेहतरीन अभिनय को साबित किया है। वह टॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने कई दिल तोड़े थे, जब वो अपनी प्रेमिका स्नेहा रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। अर्जुन और स्नेहा ने 6 मार्च 2011 को शादी रचाई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अल्लू अयान और अल्लू अरहा है।
3 अप्रैल 2014 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने जीवन में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने अल्लू अयान रखा है। अर्जुन के मैनेजर ने 4 अप्रैल 2014 को एक बयान के साथ इस खबर की घोषणा की थी और बताया था कि, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)
अपने बेटे के जन्म के बाद 'डेक्कन क्रॉनिकल्स' के साथ एक साक्षात्कार में, अल्लू अर्जुन ने इस बारे में बात की थी कि, उन्हें ऐसा लगता है कि, असली शादी बच्चे के जन्म के बाद शुरू होती है। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में हुए बदलावों के बारे में बताया था। अर्जुन ने कहा था, “बच्चे को पैदा हुए अभी 4-5 दिन ही हुए हैं, लेकिन निश्चित रूप से वह बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। अब तक मुझे मां और बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता थी। लेकिन दोनों स्वस्थ हैं और अच्छा कर रहे हैं। मुझे यह भी लगता है कि, असली शादी बच्चे के पैदा होने के बाद ही शुरू होती है। तब तक एक शादी उस व्यक्ति को डेट करने और हर समय अपने प्रियजन के साथ रहने के समान है।"
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-स्नेहा की शादी की अनदेखी तस्वीरें: सगाई से रिसेप्शन तक रॉयल लुक में दिखा था कपल)
अपने बच्चे को देखना हमेशा एक भावनात्मक एहसास होता है, क्योंकि आपका नौ महीने का इंतजार आखिरकार खत्म हो जाता है। उसी साक्षात्कार में अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान को देखकर अपनी पहली प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी और कहा था, "मैं बेहद खुश था और मैंने खुद से केवल यही कहा था कि, 'ओह माय गॉड इट्स ए बॉय'।"
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की 7 करोड़ की वैनिटी वैन: मूड के हिसाब से बदलती हैं लाइट्स, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश)
जब अर्जुन का बेटा अयान 3 अप्रैल 2021 को 7 साल का हो गया था, तब प्यारे पिता ने अपने बेटे के लिए एक प्यारा नोट लिखा था। अयान के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था, “मेरे सबसे प्यारे बच्चे अयान को इस दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप मेरे जीवन का प्यार हैं। आने वाले कई और खूबसूरत साल की कामना करते हैं। प्यार नाना। #alluayaan #allufamily।”
फिलहाल, अल्लू अर्जुन और उनके बेटे अयान का रिश्ता काफी प्यारा है। तो आपकी इस पिता-पुत्र की जोड़ी के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।