साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के अलावा, अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चे में रहते हैं। हाल ही में, उनकी स्टाइलिस्ट हरमन कौर ने उनके फैशन सेंस के बारे में बात की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के डैशिंग अंदाज की चर्चा हर तरफ हो रही है। हाल ही में, आई उनकी फिल्म 'पुष्पा' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के हॉट आइटम सॉन्ग 'ऊ अंतावा' का क्रेज कम नहीं हो रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान, अल्लू अर्जुन की स्टाइलिस्ट हरमन कौर ने एक्टर के फैशन सेंस को लेकर बात की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अल्लू अर्जुन के ऑनस्क्रीन डायलॉग्स पर कई क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों ने इंस्टा रील्स बनाई हैं। 'ई-टाइम्स' को दिए गए इंटरव्यू में, सुपरस्टार की ऑफ-स्क्रीन फैशन स्टाइलिस्ट हरमन कौर ने न केवल अभिनेता के फैशन स्टेटमेंट का खुलासा किया, बल्कि यह भी साझा किया कि, उन्होंने अल्लू से कैसे और क्या सीखा। यह पूछे जाने पर कि, 'अल्लू अर्जुन का स्टाइल मंत्र क्या है?' हरमन ने जवाब दिया, "वो एफर्टलेस हैं।"
(ये भी पढ़ें- जब अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्म पर की थी बात, कहा था- 'बच्चे के बाद शादी होती है शुरू')
उसी इंटरव्यू में ये पूछे जाने पर कि, 'अल्लू अर्जुन के लिए क्या ज्यादा जरूरी है- आराम या स्टाइल?' इस पर हरमन ने कहा, "निश्चित रूप से वो आराम को चुनते हैं। वो जो कुछ भी पहनते हैं, उसमें अपना स्वैग जोड़ते हैं। यहां तक कि, सबसे सिंपल कपड़ों के साथ भी वो ऐसा ही करते हैं।" 'अल्लू अर्जुन का ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन लुक कितना अलग है?' इस पर उन्होंने कहा, "बहुत अलग! वास्तव में, ऑन-स्क्रीन पर हर अभिनेता को किरदार निभाना होता है और हो सकता है कि, वास्तविक जीवन में वो ऐसा न हो। एक फिल्म में, अभिनेता जैसा दिखता है, वो इसके बिल्कुल विपरीत होता है। अर्जुन हर मिनट पर खास ध्यान देते हैं। अपनी हर फिल्म में, उन्होंने मेकअप से लेकर अपने बालों और दाढ़ी के स्टाइल तक, अपने लुक को पिछले कुछ वर्षों में बदल दिया है।"
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-स्नेहा की शादी की अनदेखी तस्वीरें: सगाई से रिसेप्शन तक रॉयल लुक में दिखा था कपल)
ये पूछने पर कि, 'अल्लू अर्जुन की अलमारी में वे कौन सी चीजें हैं, जो आपको हमेशा मिलेंगी?' हरमन ने कहा, "बहुत सारा सामान।" 'अल्लू अर्जुन किस कपड़े में सबसे अधिक आरामदायक महसूस करते हैं?' इस पर उन्होंने कहा, "नरम कपड़ों में कुछ भी काले रंग का और पहनने में आसान। साथ ही आप उन्हें ढेर सारे जॉग पैंट्स में स्पॉट करेंगे।"
(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)
इसके बाद, ये पूछने पर कि, 'आपने अन्य हस्तियों को भी स्टाइल किया है। अल्लू अर्जुन के साथ जुड़ने और उन्हें स्टाइल करने में क्या खास है? वह कैसे अलग हैं?' इस पर हरमन का जवाब था, "हम एक परिवार हैं। मुझे लगता है कि, यह सबकुछ बयां करता है। इसके अलावा, मेरे सभी क्लाइंट मेरे लिए बहुत खास हैं और मैं, एक स्टाइलिस्ट के रूप में, हर प्रोजेक्ट में समान प्रयास करती हूं, लेकिन अर्जुन सर खास हैं, क्योंकि मैंने उनके साथ अपना स्टाइलिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने मुझे बहुत सी चीजें सिखाई हैं।"
फिलहाल, अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के अलावा, अपने जबरदस्त फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। तो आपको एक्टर का स्टाइल कैसा लगता है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।