हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने पति व एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने रणबीर के साथ अपने बंधन पर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी। ये शादी रणबीर के घर ‘वास्तु’ में हुई थी। अब ये कपल जल्द ही माता-पिता भी बनने वाला है। आलिया और रणबीर अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पहना 27,000 हजार रुपए का कुर्ता सेट, बिंदी और झुमके से लुक में लगाए चार-चांद)
हाल ही में, 'एनडीटीवी' से बातचीत में इस जोड़े ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की है। होने वाली मां आलिया ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर प्यार पाने के बारे में बात की और कहा कि यह कुछ ऐसा है, जो स्वाभाविक रूप से काम के माहौल में उनके साथ हुआ है। आलिया का कहना है कि वे दोनों काफी मजबूत इंसान हैं और वे दो जिस्म एक जान नहीं हैं।
आलिया ने आगे कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का समान रूप से सम्मान करते हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही अपने करियर को लेकर काफी पैशनेट हैं। उसी बातचीत के दौरान, रणबीर ने अपनी पत्नी के चुनौतीपूर्ण व्यक्तित्व के बारे में बात की और कहा कि आलिया भट्ट किसी भी कार्यक्रम में जाने से पहले उनसे एक इंस्टाग्राम फोटोशूट जरूर करवाती हैं।
रणबीर और आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है, जो 2025 तक रिलीज होगा। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की वर्ल्डवाइड कमाई 360 करोड़ रुपए हो गई है।
(ये भी पढ़ें- गौरी खान ने 1,94,000 रुपए की जैकेट के साथ पहनी ब्लैक ब्रालेट, करण जौहर के शो में आईं नजर)
फिलहाल, आलिया भट्ट के इन खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।