हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक इवेंट के दौरान फेमस ब्रांड 'Dolce And Gabbana' का सफेद ब्लेजर पहने नजर आईं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उनके कई खूबसूरत लुक देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने 'बर्लिन फिल्म फेस्टिवल' का प्रीमियर अटेंड किया, जिसकी लेटेस्ट तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अपने लुक से उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 37 हजार की आइवरी साड़ी में लगीं स्टनिंग, रेड लिपस्टिक ने लुक में लगाया चार-चांद)
आलिया भट्ट किसी भी लुक में चार-चांद लगा सकती हैं, फिर चाहे वो बोल्ड मेकअप वाली मैटेलिक ड्रेस हो, नो-मेकअप कैजुअल लुक हो या ट्रेडिशनल लुक। वो जानती हैं कि, किसी भी आउटफिट को कैसे कैरी करना है और दूसरों के लिए ट्रेंड कैसे सेट करना है।
दरअसल, आलिया ने 72वें 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' को अटेंड किया था, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने 16 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आलिया ने इस इवेंट के लिए एक सुंदर डबल-ब्रेस्टेड साटन-वूल ब्लेजर पहना था और इसे सफेद प्लीटेड ट्राउजर के साथ पेयर किया था।
आलिया ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। उनके मेकअप की बात करें तो, एक्ट्रेस ने पिंक कलर का आईशैडो लगाया था और आईलाइनर से इस लुक को और क्लासी बना दिया था। उन्होंने ब्लश-टोन्ड चीक्स और ऑरेंज लिप शेड के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। वहीं, हेयर स्टाइल के लिए आलिया ने मेसी ट्विस्टेड बालों का ऑप्शन पिक किया और इसके साथ चंकी पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स कैरी किए थे।
(ये भी पढ़ें- नोरा फतेही के महंगे हैंडबैग्स: लुई वीटॉन से हर्मेस बर्किन तक, 1 लाख से 26 लाख तक है कीमत)
अब आप सोच रहे होंगे कि, इस लुक की कीमत क्या है। थोड़ी खोजबीन के बाद, हमें पता चला कि, आलिया ने जिस सफेद ब्लेजर को पहना था, वो मशहूर ब्रांड, 'डोल्से और गब्बाना' का है, जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। ये ब्लेजर 1.5 लाख रूपए का है।
इससे पहले, 8 फरवरी को एक प्रमोशन के लिए, आलिया ने डिजाइनर पुनीत बलाना की एक सुंदर साड़ी पहनी थी। साड़ी के बॉर्डर पर हल्की कढ़ाई और रेशम का काम काफी खूबसूरत लग रहा था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट इयररिंग्स से स्टाइल किया था।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर 13 हजार के कैजुअल टी-शर्ट में हुईं स्पॉट, 17 हजार के क्लासी बैग ने भी खींचा ध्यान)
अपने इस ट्रेडिशनल लुक को एक्ट्रेस ने हाईलाइटेड गाल, बोल्ड रेड लिप्स, सॉफ्ट आईज़ और ब्लैक बिंदी के साथ कम्पलीट किया था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था और उन्हें लाल गुलाबों से सजाया था, जिसने आलिया के इस लुक में रंग भर दिया था। आलिया का ये पूरा गेटअप हमें काफी पसंद आया। उनकी इस साड़ी की कीमत भी काफी ज्यादा है। डिजाइनर की वेबसाइट पर इस साड़ी की कीमत 37,500 रूपये है।
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में, इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘आरआरआर’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्मों में नजर आएंगी।
फिलहाल, आपको आलिया भट्ट का ब्लेजर और ट्राउजर लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई राय हो तो हमें अवश्य दें।