हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सब्यसाची मुखर्जी की ऑर्गेंजा साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसरत लग रही थीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलावुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहतरीन फेज में हैं। एक तरफ वो एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ रणबीर कपूर संग उनकी लव लाइफ भी अच्छी चल रही है। इन सबके बीच वो अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में, वो अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
21 मार्च 2022 को आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'आरआरआर' के प्रमोशन के लिए सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से शानदार नारंगी रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर फूलों का प्रिंट था। साथ ही, इसमें झिलमिलाता काला, हरा और सुनहरा हेमलाइन था, जो पूरी साड़ी पर था। उन्होंने अपने सााड़ी को ऑलिव ग्रीन कलर के सिक्विन स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। यहां देखिए एक्ट्रेस का पूरा लुक।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पहनी 3 लाख रुपए की फ्लोरल मिनी ड्रेस और मैचिंग जैकेट, क्लासी लुक ने जीता दिल)
आलिया ने अपने लुक को हरे रंग की बिंदी, सॉफ्ट मेकअप और सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से स्टोन-जड़ित झुमके की एक स्टेटमेंट जोड़ी के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को स्लीक पोनीटेल में बांधा था। इस लुक में वो बेहद कमाल लग रही थीं।
अगर आप भी आलिया की इस साड़ी को खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो आपको इसके बारे में दो बार सोचना पड़ सकता है। क्योंकि ये साड़ी काफी महंगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारंगी रंग की इस सिल्क ऑर्गेंजा साड़ी की कीमत 69 से 72 रुपये के बीच है।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पहना 1,75,000 रुपए का मिरर वर्क लहंगा, यूनिक पिंक ब्लाउज ने खींचा ध्यान)
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म सुपरहिट रही है। इसके अलावा, वो ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘आरआरआर’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्मों में नजर आएंगी।
फिलहाल, आपको आलिया की ये साड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई राय हो तो हमें अवश्य दें।