हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के बाद पिंक कलर के खूबसूरत सूट में नजर आई हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी कीमत।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 14 अप्रैल 2022 को अपने क्रश रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शादी की थी। उनकी वेडिंग फोटोज अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद अब एक्ट्रेस को पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां वो पिंक कलर के खूबसूरत सूट में नजर आई थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।
दरअसल, शादी के बाद आलिया भट्ट को 19 अप्रैल 2022 को मुंबई में देखा गया था। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। सामने आई तस्वीरों में कपूर खानदान की नई बहू बेबी पिंक कलर के सूट में नजर आई थीं, जिसमें वो हर बार की तरह बेहद प्यारी लग रही थीं। यहां देखें वो तस्वीरें।
आलिया के लुक की बात करें, तो उन्होंने गुलाबी रंग के सूट के साथ बिंदी और झुमकों का चयन किया था। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी डायमंड रिंग को भी फ्लॉन्ट किया था।
थोड़ी जांच-पड़ताल करने पर हमें पता चला कि, आलिया का ये सूट 'देवनागरी' ब्रांड का है, जिसकी कीमत 18, 500 रुपये है। इंस्टाग्राम पर The Tollywood Closet नाम के एक पेज ने इसकी जानकारी शेयर की है।
बता दें कि, आलिया भट्ट ने अपनी शादी में पुरानी सैंडल पहनी थी। दरअसल, उन्होंने अपनी शादी के दिन अपनी पुरानी कोल्हापुरी हील्स को रिपीट किया था। ये वही सैंडल है, जो उन्होंने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन के दौरान पहनी थी। 3.5 इंच की ये सैंडल 'स्टॉफस्टाइल' ब्रांड की है, जिसकी कीमत सिर्फ 3,800 रुपये है।
फिलहाल, हमें तो आलिया भट्ट का हर लुक बेहद पसंद है। वैसे, आपको आलिया का ये सूट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य बताएं।