हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट को पति रणबीर कपूर के साथ मां सोनी राजदान के घर पर आयोजित क्रिसमस पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस इवेंट में उनके लुक ने हमारा ध्यान खींचा। आइए दिखाते हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'RRR', 'राजी', '2 स्टेट्स', 'डियर जिंदगी' और कई अन्य फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से लाखों फैंस के दिलों में नाम बनाने में कामयाब रही हैं। शानदार अभिनय के अलावा उनके स्टाइल स्टेटमेंट प्योर फैशन गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक बार फिर, जब वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं, तो उनके लुक ने हमारा ध्यान खींचा।
अपनी मां सोनी राजदान के घर पर एक खूबसूरत क्रिसमस ईव मनाने के बाद आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के साथ वहां से बाहर निकलते हुए देखा गया। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में रणबीर को सबसे पहले अपनी कार की ओर जाते हुए देखा गया। बाद में उनकी पत्नी आलिया को अपनी कार में बैठने से पहले बहन शाहीन भट्ट को 'बॉय' कहते देखा गया। इस दौरान रणबीर व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और बेज कलर की पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, यह क्रिसमस पार्टी के लिए आलिया का लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींचा।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आलिया ने फ्रंट की ओर यूनिक कट-आउट पैटर्न वाली एक लाइम ग्रीन कलर की वन-शोल्डर फ्रिंज ड्रेस चुनी थी, जो कि लग्जीरियस ब्रांड 'Herve Leger' से पिक की गई थी। उनके आउटफिट की कीमत 2,611 डॉलर यानी 2,17,163 रुपए है। आलिया ने बन हेयरस्टाइल और ग्लासी लिप्स के साथ नो मेकअप लुक चुना था। इसके अलावा, वह रेनडियर हेयरबैंड पहने नजर आईं। कुल मिलाकर वह बहुत प्यारी लग रही थीं।
आलिया ने सिल्वर कलर के स्टिलेटोस और मैचिंग कलर के हैंडबैग के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। आलिया की आर्म कैंडी 'Gucci' ब्रांड से थी। इसकी कीमत 1,822 पाउंड यानी 1,92,092 रुपए है।
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिसमस पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों की सीरीज में रणबीर कपूर और आलिया की क्यूट फोटो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "इस बंच के लिए आभारी हूं..इतना कुछ करने के लिए आभारी हूं..मेरी क्रिसमस और हमेशा खुश रहो।"
बता दें कि सोनी राजदान घर पर आयोजित इस पार्टी में करण जौहर और 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन करने वाले अयान मुखर्जी जैसी अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं।
Alia Bhatt काम पर जाने से पहले Raha से लेती हैं परमिशन, बेटी को बताया अपना 'भाग्यशाली ताबीज' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर वर्तमान में संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। आलिया को आखिरी बार अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था, जिसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन ने अभिनय किया था। अभिनेत्री की अगली फिल्म 'जिगरा' है।
जब Alia Bhatt ने 'Gucci' शो के पहले दिन पहनी 2.78 लाख रुपए की ब्लैक लेदर स्लिप ड्रेस, झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें आलिया का क्रिसमस लुक काफी पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।