एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की याद में उनकी कैप चुराकर पहन ली, जिसकी फोटोज उन्होंने शेयर की हैं। आइए देखते हैं।
बी-टाउन के लव बर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी क्यूट केमिस्ट्री के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों ने कुछ समय तक गुपचुप डेटिंग के बाद तीन साल पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ ग्रैंड एंट्री करके अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद तो ये कपल बॉलीवुड का सबसे चर्चित जोड़ा बन गया है।
बात चाहे रणबीर कपूर का अवॉर्ड शो के स्टेज पर आलिया भट्ट को घुटनों के बल प्रपोज करना हो, या फिर आलिया का रणबीर के हर सुख-दुख में साथ खड़ा होना हो, लाखों-करोड़ों फैंस इन दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। भले ही रणबीर कपूर सोशल मीडिया यूज न करते हों, लेकिन उनकी लेडीलव अपने बॉयफ्रेंड से जुड़े पोस्ट शेयर करके कपल गोल्स देती नजर आती हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट को बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की जब याद सताने लगी, तो उन्होंने एक्टर की कैप पहन ली, जिसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने जानकारी दी है।
(ये भी पढ़ें- आफताब शिवदासानी और निन दुसांज ने बेटी नव्या को विश किया पहला बर्थडे, लाडली को बताया 'जन्नत')
दरअसल, 28 जुलाई 2021 को आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिस पर उन्होंने अपने बालों को खुला रखकर ब्लैक कलर की कैप लगाई है। आलिया के बैकग्राउंड में कई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की फ्रेम लगी हुई हैं, जिससे पता चलता है कि, एक्ट्रेस को ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज काफी पसंद हैं।
इस फोटो में आलिया भट्ट ने जो कैप पहनी है, वो उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन के जरिए दी है। उन्होंने रणबीर को याद करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जब आप उन्हें मिस करते हैं, तो आप उनसे जुड़ी चीजों को चुरा लेते हैं (और निश्चित करिए कि, आप कई सारी सेल्फीज लें।)’ इस पोस्ट से साफ है कि, एक्ट्रेस रणबीर कपूर के बिना एक पल भी नहीं रह सकती हैं।
(ये भी पढ़ें- मोहित मलिक और अदिति मलिक ने मनाया बेटे एकबीर का 3 मंथ बर्थडे, फैमिली फोटोज कीं शेयर)
आलिया भट्ट का रणबीर के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। वो कई मौकों पर अपने डार्लिंग बॉयफ्रेंड के लिए अपना प्यार जाहिर करती हुई नजर आती हैं। 17 जुलाई 2021 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने फिट फिजिक्स की झलक दिखा रही थीं। हालांकि, इस दौरान हमारी और फैंस की नजर आलिया के मोबाइल के बैक कवर पर पड़ी, जिस पर हार्ट के आगे 8 नंबर लिखा था।
इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपने फोन के गैलरी से एक फोटो शेयर की थी, जिसके बैकग्राउंड वॉल में 8 नंबर की टीशर्ट को फ्रेम में देखा गया था। जानकारी के लिए बता दें कि, रणबीर कपूर को फुटबॉल का काफी शौक है और वो ‘नंबर 8’ की जर्सी को अपना लकी नंबर मानते हैं। ऐसे में आलिया भट्ट का इस नंबर से गहरा कनेक्शन है।
(ये भी पढ़ें- मंदिरा बेदी ने बेटी तारा के पांचवें बर्थडे पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, लिखा स्पेशल नोट)
फिलहाल, आलिया भट्ट अपने लविंग बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से बहुत प्यार करती हैं, तभी तो एक्ट्रेस उनके बिना रह नहीं पा रही हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।