हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट को शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने क्रश रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी और उनकी वेडिंग फोटोज अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब एक्ट्रेस को शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया है। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।
दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद अपने काम पर लौट आए हैं। जहां रणबीर कपूर को शादी के बाद कई बार प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के साथ मीटिंग करते हुए देखा गया, वहीं आलिया भट्ट अब प्रोड्यूसर करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए मुंबई से उड़ान भर चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पोस्ट वेडिंग रस्म में फ्लॉन्ट किया अपना 'सिंदूर' और 'मंगलसूत्र', सामने आईं तस्वीरें)
19 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट को शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। उन्हें मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान बेबी पिंक कलर के सूट में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बिंदी, खुले बालों और झुमकों से अपना लुक कंप्लीट किया और अपनी फीकी मेहंदी और डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट किया। यहां देखें उनकी तस्वीरें।
आलिया भट्ट ने शादी के दिन तक अपनी वेडिंग की भनक नहीं पड़ने दी थी। हालांकि, अपनी शादी के तुरंत बाद उन्होंने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर, हमारी पसंदीदा जगह पर- जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं- हमने शादी कर ली।” आइवरी कलर के आउटफिट में दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे। (ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने की पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ, कहा- 'उन्होंने मुझे काम-जीवन को बैलेंस करना सिखाया') 16 अप्रैल 2022 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की भी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे 13 अप्रैल 2022 को आयोजित किया गया था। इन फोटोज में कपल के असीम प्यार को देखा जा सकता है। अपनी मेहंदी सेरेमनी में आलिया और रणबीर रोज पिंक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे। उनकी मेहंदी की तस्वीरें फुल फन, डांस और रोमांस से भरी हुई थीं।
(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य नंदा के डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'झंडा लहराते रहो') फिलहाल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लोग बेहद पसंद करते हैं। वैसे, आपको आलिया का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।